हेल्दी हुआ संसद का मेन्यू: स्प्राउट सलाद से लेकर रागी इडली तक... अब हेल्दी खाना खाएंगे सांसद

सांसदों और अधिकारियों की सेहत का ध्यान रखते हुए अब ससंद भवन की कैंटीन में हेल्दी खाना रखने का फैसला लिया गया है. जिसके चलते अब संसद की कैंटीन का मेन्यू बदल दिया गया है.

Published date india.com Updated: July 17, 2025 9:59 AM IST
हेल्दी हुआ संसद का मेन्यू: स्प्राउट सलाद से लेकर रागी इडली तक... अब हेल्दी खाना खाएंगे सांसद

Parliament Canteen Menu: भारत की संसद भवन की कैंटीन में अब स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ख्याल रखा जाएगा. बता दें कि बुधवार (16 जुलाई) को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल के बाद कैंटीन का मेन्यू पूरी तरह बदला जा चुका है. अब यहां फ्राइड और जंग फूड की बजाय हेल्दी खाने की थाली परोसी जाएगी. जिसमें रागी मिलेट इडली, ज्वार उपमा, स्प्राउट सलाद, ग्रिल्ड चिकन और शुगर-फ्री खीर जैसे पौष्टिक व्यंजन शामिल किए गए हैं.

आपको बता दें कि संसद के मेन्यू में ये बदलाव स्वास्थ्य मंत्रालय की नई गाइडलाइंस और देश में बढ़ते मोटापे की समस्या को ध्यान में रखकर किया गया है. सांसदों को ऊर्जावान और स्वस्थ रखने के लिए यह नया मेन्यू तैयार किया गया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए थे निर्देश

स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में सभी केंद्रीय संस्थानों को ‘ऑयल और शुगर बोर्ड’ लगाने के निर्देश दिए हैं, जिसमें भोजन में तेल और चीनी की मात्रा स्पष्ट रूप से बताई जाए. संसद की कैंटीन ने इसी निर्देश के मद्देनजर कदम उठाते हुए कम कैलोरी, कम सोडियम, और उच्च फाइबर युक्त भोजन को प्राथमिकता दी है.

क्या है संसद के नए मेन्यू में?

संसद के नया मेन्यू में सलाद में जौ और ज्वार का सलाद (294 किलो कैलोरी), गार्डन फ्रेश सलाद (113 किलो कैलोरी), स्प्राउट्स सलाद और छोले चाट शामिल हैं.

इसके अलावा सूप की श्रेणी में टमाटर सूप, तुलसी शोरबा, मिक्स वेजिटेबल सूप और चिकन सूप उपलब्ध होंगे. हल्के नाश्ते के लिए रागी मिलेट इडली (270 किलो कैलोरी), मूंग दाल चीला जैसे विकल्प शामिल किएगए हैं.

नॉनवेज खाने वालों के लिए हैं ये ऑप्शन

वो सांसद जो मांसाहारी खाना खाते हैं उनके लिए ग्रिल्ड चिकन (157 किलो कैलोरी) और ग्रिल्ड फिश (378 किलो कैलोरी)  को शामिल किया गया है.  इसके अलावा ग्रीन टी, हर्बल टी, मसाला सत्तू, केरला लस्सी, मसाला छाछ और गुड़ से बना आम पन्ना को भी डाइट में शामिल किया गया है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.