Heat Wave Warning: अगले दो दिनों तक दिल्ली, यूपी, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में भीषण लू चलने की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को चेतावनी दी कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में भीषण लू चल सकती है.

Published date india.com Updated: July 1, 2021 4:44 PM IST
weather update

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को चेतावनी दी कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में भीषण लू चल सकती है. इस तरह, इन स्थानों पर चिलचिलाती गर्मी से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है. विभाग ने कहा कि लू और भीषण लू की परिस्थितियां बुधवार को जम्मू कश्मीर में छिटपुट स्थानों पर दर्ज की गईं.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तर पश्चिम राजस्थान और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर लू की परिस्थितियां दर्ज की गईं. साथ ही, क्षेत्र में छिटपुट स्थानों पर भीषण लू की परिस्थितियां भी दर्ज की गईं. विभाग ने कहा कि उत्तर पूर्व राजस्थान में भी छिटपुट स्थानों पर भीषण लू चली.

इसने कहा, ‘पाकिस्तान से उत्तर पश्चिम भारत की ओर वायुमंडल के निचले हिस्से में संभावित शुष्क पछुआ/दक्षिण पछुआ पवनों के कारण से पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ और दिल्ली, उत्तर राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान लू की परिस्थितयां बनी रहने की आशंका है.’ पूरे मैदानी हिस्सों में तापमान पिछले कुछ दिनों में 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है.

दक्षिण पश्चिम मॉनसून देश के पूरे हिस्से में पहुंच गया है, लेकिन हरियाणा, दिल्ली, पंजाब के कुछ हिस्से, पश्चिम राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश अब भी इससे अछूते हैं. विभाग ने बुधवार को कहा था कि इन क्षेत्रों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां होने की फिलहाल कम संभावना है.

(इनपुट: भाषा)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.