
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
Jharkhand News Today: विधानसभा चुनाव में JMM की शानदार जीत के बाद हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली. झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने रांची के मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड के पूर्व सीएम और हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन भी मौजूद रहे. मुख्यमंत्री पद का शपथ लेते ही हेमंत सोरेन के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हो गए हैं. हेमंत सोरेन (Hemant Soren News) राज्य के 24 वर्षों के इतिहास में 4 बार CM पद की शपथ लेने वाले पहले राजनेता बन गए हैं. इसके पहले उनके पिता शिबू सोरेन (Shibu Soren) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अर्जुन मुंडा (Arjun Munda) तीन-तीन बार सीएम की कुर्सी पर बैठ चुके हैं.
हेमंत सोरेन के शपथ समारोह में राहुल गांधी (Rahul Gandhi), कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, AAP सांसद राघव चड्ढा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और सांसद पप्पू यादव भी मौजूद रहे.
#WATCH | Ranchi: Tamil Nadu Deputy CM and DMK leader Udhayanidhi Stalin arrives at the oath ceremony of Jharkhand CM-designate Hemant Soren. pic.twitter.com/drvwg4Cllj
— ANI (@ANI) November 28, 2024
हेमंत सोरेन ने पहली बार 13 जुलाई 2013 को JMM, कांग्रेस, राजद गठबंधन के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इस सरकार का कार्यकाल 23 दिसम्बर 2014 तक था. दूसरी बार उन्होंने 29 दिसंबर 2019 को शपथ ली थी. 31 जनवरी 2024 को ED द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था. जमानत पर बाहर आने के बाद 4 जुलाई 2024 को उन्होंने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली थी. हेमंत सोरेन का नाम झारखंड के ऐसे पहले सीएम के तौर पर दर्ज हो रहा है, जिन्होंने लगातार दूसरी बार सरकार में वापसी की है.
इसके पहले यहां कोई भी सरकार रिपीट नहीं हुई है. हेमंत सोरेन झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में 2 तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं. उनके नेतृत्व वाले गठबंधन को 56 सीटों पर जीत हासिल हुई है. झारखंड में सीएम की कुर्सी पर सबसे अधिक 2210 दिनों तक बैठने का रिकॉर्ड अर्जुन मुंडा के नाम है. उनके बाद हेमंत सोरेन ने सीएम के तौर पर अब तक 2169 दिन का कार्यकाल व्यतीत किया है.
चौथी पारी में सीएम के तौर पर 40 दिन गुजरते ही वह इस कुर्सी पर सबसे अधिक समय तक बैठने वाले नेता बन जाएंगे. हेमंत सोरेन के नाम एक रिकॉर्ड इस मायने में भी बन रहा है कि वह राज्य के पहले सीएम हैं, जिनकी पत्नी कल्पना सोरेन बतौर विधायक विधानसभा में विश्वासमत के दौरान सरकार के पक्ष में मतदान करेंगी.
बता दें कि हाल में संपन्न हुए चुनाव में JMM ने अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की है. उसने 43 सीट पर चुनाव लड़ा और 34 सीटें जीतीं. विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (India Alliance) में शामिल कांग्रेस को 16, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को 4 और भाकपा (माले) एल को 2 सीटें मिलीं. वहीं, BJP नीत NDA के खाते में 24 सीटें आईं. बता दें कि राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.