Himachal Pradesh Result Update: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है. राज्य की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने 40 सीटें जीती हैं. वहीं, बीजेपी के खाते में 25 सीटें आई हैं. निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटों पर कब्जा जमाया है. राज्य में बहुमत का आंकड़ा 35 है. कांग्रेस की जीत के साथ ही राज्य में हर बार की तरह इस बार भी सरकार बदलने का रिवाज जारी रहा. हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों का रिवाज रहा है कि यहां हर पांच साल में सत्तारूढ़ दल बदल जाता है. यहां लंबे समय से BJP और कांग्रेस बारी-बारी से 5-5 साल तक सत्ता में रहे हैं. यही वजह है कि BJP ने हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव (Himachal Chunav Parinam) के अपने कैंपेन को ‘रिवाज बदलो’ का नाम दिया था.
नीचे स्क्रॉल कर देखिए किस पार्टी ने कहां से जीत दर्ज की
This shows that people's trust in Govt remains intact. It also puts a stamp on the work done by Manoj Mandavi. BJP is working hard but just for the 2nd and 3rd positions: Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel on Congress candidate Savitri Manoj Mandavi leading in Bhanupratappur by-poll pic.twitter.com/I23lDdWlO7
— ANI (@ANI) December 8, 2022
सुंदर नगर से भाजपा के राकेश जीते
मंडी- भाजपा के अनिल शर्मा जीते
चंबा-नीरज नायर (कांग्रेस) आगे, इंदौरा-मलेन्द्र राजन (कांग्रेस) आगे, ज्वालामुखी- संजय रत्न (कांग्रेस) आगे, जयसिंहपुर- यादविंदर गोमा (कांग्रेस) आगे, नगरोटा- आर.एस बाली (कांग्रेस) आगे, शाहपुर- केवल सिंह (कांग्रेस) आगे, धर्मशाला- सुधीर शर्मा (कांग्रेस) आगे, बैजनाथ- किशोरी लाल (कांग्रेस) आगे, कुल्लू- सुंदर सिंह ठाकुर (कांग्रेस) आगे, बंजार-खीमी राम (कांग्रेस) आगे, सुजानपुर-राजेन्द्र सिंह (कांग्रेस) आगे
11.33 बजे सीटों का हाल

10.49 बजे

प्रदेश में सोलन जिले की पांच विधानसभा सीटों अर्की, नालागढ़, दून, सोलन (एससी), कसौली (एससी) विधानसभा पर सभी दलों की निगाह बना हुई है. इसमें अर्की सीट से कांग्रेस उम्मीदवार आगे हैं. नालागढ़ में निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं. दून से कांग्रेस के रामकुमार आगे हैं. सोलन से कांग्रेस के धनीराम आगे हैं. कसौली से कांग्रेस उम्मीदवार आगे हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक जिले के पांच से चार सीटों पर कांग्रेस आगे है जबकि एक निर्दलीय उम्मीदवार आगे है. यहां भाजपा उम्मीदवार सभी सीटों पर पीछे चल रहे हैं.
पालमपुर से भाजपा उम्मीदवार आगे
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.