Himachal Pradesh Assembly Elections 2022: बरसर विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के 68 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक क्षेत्र है बरसर विधानसभा क्षेत्र. इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 84,048 मतदाता है. साल 2017 में यहां कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार ने 439 वोटों के कम अंतर सी जीत दर्ज की थी. लेकिन अब इस बार यह देखना है कि बरसर विधानसभा की सीट कांग्रेस के खाते में आएगी या भाजपा के. बता दें कि पिछले 2 बार से यहां लगातार कांग्रेस पार्टी की जीत हो रही है.
इंदर दत्त लखनपाल- कांग्रेस
माया शर्मा- भाजपा
गुलशन- आम आदमी पार्टी
नरेश कुमार- राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी
रतन चंद कटोच- बहुजन समाज पार्टी
संजीव कुमार- निर्दलीय
साल 2017 विधानसभा चुनाव में बरसर से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार इंदर दत्त लखनपाल चुनाव जीते थे. कांग्रेस को यहां 25,679 वोट मिले, वहीं भाजपा उम्मीदवार बलदेव शर्मा दूसरे स्थान पर रहें जिन्हें 25,240 वोट मिले. कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार 439 वोटों से जीते थे.
वोटिंग की तारीख- 12 नवंबर 2022 (शनिवार)
मतगणना की तारीख- 8 दिसंबर 2022 (गुरुवार)
चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने की तारीख- 10 दिसंबर ( शनिवार)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.