Himachal Pradesh Lockdown News: 7 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, CM जयराम ठाकुर ने बताया कब होगा Unlock

Himachal Pradesh Covid-19, Lockdown News Update: लॉकडाउन के दौरान पांच घंटे के लिए सभी दुकानें खोलने की अनुमति होगी. दुकान खोलने का समय सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक तय किया गया है.

Published: May 28, 2021, 11:24 PM IST

Himachal Pradesh Lockdown News Update: हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन बढ़ाने (Lockdown Extended in Himachal Pradesh) का निर्णय लिया गया है. सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार प्रदेश में अब सात जून सुबह सात बजे तक कोरोना लॉकडाउन (COVID Lockdown) लागू रहेगा. इस बीच जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छूट रहेगी. उन्हें आवाजाही के लिए मान्य पास दिखाना होगा. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jai Ram Thakur) ने इस संबंध में अहम जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान पांच घंटे के लिए सभी दुकानें खोलने की अनुमति होगी. दुकान खोलने का समय सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक तय किया गया है. ये व्यवस्था 31 मई से सप्ताह में पांच दिन अमल में रहेगी. सरकारी दफ्तर सप्ताह में पांच दिन 30 फीसदी कर्मचारियों के साथ खुलेंगे. उन्होंने बताया कि शैक्षणिक संस्थान पांच जून तक बंद रहेंगे और सार्वजनिक परिवहन सेवा भी इतने समय तक बंद रहेगी.

हालांकि सीएम ने बताया कि 31 मई के बाद कोरोना कर्फ्यू (Corona curfew) में छूट देना शुरू किया जाएगा. पांच तारीख को कैबिनेट मीटिंग में स्कूल, कॉलेज और राज्य में परिवहन को खोलने के ऊपर मीटिंग होगी. कोरोना संक्रमण में काफी गिरावाट आई है लेकिन कोरोना से मृत्यु अभी भी चिंता का विषय है.

मालूम हो कि हिमाचल प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण के 1,523 मामलों की पुष्टि हुई है. इतने समय में 64 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई. हालांकि इतने समय में 3,148 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के साथ प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1,87,342 है. इनमें 18,495 एक्टिव केस हैं.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.