Himachal Pradesh Corona Curfew: हिमाचल प्रदेश में बढ़ते कोरोनावायरस के मामलों को देखते हुए राज्य के चार जिलों में कोरोना कर्फ्यू लगाया है. हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के 4 जिलों – कांगड़ा, ऊना, सोलन और सिरमौर में 27 अप्रैल की रात से 10 मई तक सुबह 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि सीएम जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया.
इस दौरान ये भी फैसला लिया गया है कि राज्य में आने वाले सभी आगंतुकों के लिए 72 घंटे पुरानी आरटीपीआर रिपोर्ट दिखानी होगी. यदि किसी ने RTPCR रिपोर्ट नहीं दिखाई तो उन्हें 14 दिनों के लिए अपने निवास स्थान पर घर में क्वारंटाइन / आइसोलेशन में रहना होगा. उनके पास आने के सात दिनों के बाद खुद का कोरोना टेस्ट कराने का विकल्प होगा, और यदि रिपोर्ट निगेटिव आती है, तो उन्हें क्वारंटाइन रहने की आवश्यकता नहीं है है.
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि बाहर से आने वालों के पास सात दिनों के बाद खुद का परीक्षण करने का विकल्प भी होगा, और यदि परीक्षण नेगेटिव आता है, तो उन्हें अलग रहने की आवश्यकता नहीं है. यह भी निर्णय लिया गया कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में स्थानीय निकाय, अपने संबंधित क्षेत्रों में सभी स्वास्थ्य प्रोटोकॉल और दिशानिर्देशरें का प्रभावी से पालन करवाएंगे और उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कानूनी
कार्रवाई शुरू करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.