जयराम ठाकुर ने ली हिमाचल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, ये भी बने मंत्री

52 वर्षीय ठाकुर सरकार की अध्यक्षता करने वाले सबसे युवा नेता है

Written by: Abdulkadir Edited by: Abdulkadir
Updated: December 27, 2017, 12:19 PM IST

जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप शपथ ली. वह सूबे के 13वें मुख्यमंत्री बने. जमीनी स्तर से जुड़े पांच बार के विधायक ठाकुर को उनकी विनम्रता के लिए जाना जाता है. 52 वर्षीय ठाकुर सरकार की अध्यक्षता करने वाले सबसे युवा नेता है. उन्होंने मंडी जिले की सेराज सीट से पांचवी दफा विधानसभा चुनाव जीता है. उन्होंने कांग्रेस के चेतराम को शिकस्त दी है. वह 2007 से 2012 तक प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे.

इन मंत्रियों ने भी ली शपथ:

महेंद्र सिंह ठाकुर (कैबिनेट मंत्री):

mahendr

महेंद्र सिंह ठाकुर, 7वीं बार बने हैं विधायक. प्रेम कुमार धूमल के रिश्तेदार हैं. धर्मपुर विधानसभा से जीते हैं चुनाव.

किशन कपूर (कैबिनेट मंत्री):

ANI

ANI

धर्मशाला से जीते हैं विधानसभा चुनाव. शांता कुमार के विश्वासपात्र हैं. गद्दी जनजाति से है ताल्लुक.

सुरेश भारद्वाज (कैबिनेट मंत्री):

Suresh Bhardwaj

ANI

सुरेश भारद्वाज ने संस्कृत में ली शपथ. राज्यसभा सदस्य भी रह चुके हैं. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं. शिमला सीट से जीते हैं चुनाव.

अनिल शर्मा (कैबिनेट मंत्री):

ANI

ANI

चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे. पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखराम के बेटे हैं. मंडी विधानसभा से जीत मिली है.

सरवीन चौधरी (कैबिनेट मंत्री) :

4 बार मंत्री रहने का अनुभव. जयराम कैबिनेट की अकेली महिला मंत्री. शाहपुर से जीतीं हैं चुनाव.

रामलाल मार्कडेंयः

ANI

ANI

तीसरी बार विधायक बने हैं और दूसरी बार मंत्री. 2007 में बीजेपी में शामिल हुए थे. एनएसयूआई और कांग्रेस में लंबे वक्त तक रहे. लाहौल स्पीति से जीते हैं चुनाव.

विक्रम सिंहः

विक्रम सिंह ने ली कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ. कांगड़ा की जसवां-प्रगापुर सीट से विधायक बने हैं. तीसरी बार बने विधायक. साल 2000 हिमाचल बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने थे. बीएससी, बीएड की की है पढ़ाई.

गोविंद ठाकुरः

मनाली से चुनाव जीतकर पहुंचे हैं विधानसभा. लगातार तीसरी बार बने हैं विधायक. पूर्व मंत्री कुंजनलाल ठाकुर के बेटे हैं.

राजीव सैजलः

कसौली विधानसभा से जीते हैं चुनाव. पहली बार बनाए जा रहे हैं मंत्री. तीसरी बार बने हैं विधायक. बीजेपी का दलित चेहरा हैं

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.