पंडित छन्नूलाल मिश्र ने पीएम मोदी को शपथ लेने से पहले दी बधाई, देखें Video

शास्त्रीय संगीत के मूर्धन्य विद्वान पद्मभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र ने गुरुवार को बनारस के सांसद नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले बड़ी बधाई दी.

Published date india.com Updated: May 30, 2019 7:03 PM IST
पंडित छन्नूलाल मिश्र ने पीएम मोदी को शपथ लेने से पहले दी बधाई, देखें Video

वाराणसी: शास्त्रीय संगीत के मूर्धन्य विद्वान पद्मभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र ने गुरुवार को बनारस के सांसद नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने से पहले बड़ी बधाई दी. बता दें कि बनारस के किराना घराना के मुख्य गायक पंडित मिश्र को खयाल, ठुमरी, भजन, दादरा, कजरी और चैती के लिए जाना जाता है.

पंडित मिश्र ने बधाई गीत गाते हुए ‘मोदी की तुलना भगवान श्रीराम से की’ और कहा कि भगवान श्रीराम ने जिस तरह दुष्टों का नाश किया था, उसी तरह भगवान ने नरेंद्र मोदी को दुष्टों का दमन करने के लिए पैदा किया है. उन्होंने मोदी की मां हीराबेन की तुलना माता कौशल्या की है. मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में पंडित छन्नूलाल मिश्र ने मोदी के लिए बधैया गाया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

मालदीव की संसद को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, सात-आठ जून को होगा दौरा

मिश्रा ने ‘इहि देश में जन्म लिए हैं, जनता के सुख दैया हो रामा’ गाना गाकर मोदी को बधाई दी. बनारस के किराना घराना के मुख्य गायक पंडित मिश्र को खयाल, ठुमरी, भजन, दादरा, कजरी और चैती के लिए जाना जाता है.

नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने दिल्ली पहुंचे श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.