Hmpv Cases In India 10 Month Old Child Found Hmpv Positive In Assam There Are Total 15 Cases In India
HMPV वायरस का नया केस, इस राज्य में 10 महीने की मासूम हुई शिकार; देश में अब तक 15 मामले हुए दर्ज
HMPV Cases in India: डॉक्टरों का कहना है कि बच्चे की हालत स्थिर है और वह तेजी से ठीक हो रहा है. उन्होंने बताया कि यह वायरस चिंता का विषय नहीं है, लेकिन इसकी पहचान करना और उपचार करना जरूरी है.
कोरोना वायरस की तरह अब ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं. अब असम में 10 महीने के एक बच्चे में वायरस का पता चला है. जानकारी के अनुसार, बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की हालत अब स्थिर है और वह तेजी से ठीक हो रहा है. उन्होंने बताया कि यह वायरस चिंता का विषय नहीं है, लेकिन इसकी पहचान करना और उपचार करना जरूरी है.
देश में अब तक 15 मामले आए सामने
असम में एचएमपीवी का केस मिलने के बाद से देश में अब तक वायरस के 15 मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, आईसीएमआर के क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (डिब्रूगढ़) के अनुसार, 2014 से अब तक जिले में एचएमपीवी के 110 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. इस वायरस का प्रकोप हर साल होता है और यह नया नहीं है.
वायरस से नहीं है घबराने की जरूरत?
वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक सामान्य वायरस है, जो आमतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को प्रभावित करता है. हालांकि, इसे लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सतर्कता और समय पर इलाज जरूरी है.
HMPV के क्या है लक्षण?
आपको बता दें कि एचएमपीवी संक्रमण (HMP Virus) के लक्षणों में खांसी, जुकाम, गले में खराश और बुखार शामिल हैं. गंभीर मामलों में यह फेफड़ों को प्रभावित कर सकता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है. खासतौर पर यह वायरस छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए जोखिमपूर्ण हो सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि अगर बच्चों या बुजुर्गों को लंबे समय से खांसी-जुकाम हो रहा है, तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें.
वायरस से कैसे करें बचाव?
इस वायरस से बचने के लिए स्वच्छता बनाए रखना बेहद जरूरी है. समय-समय पर हाथ धोना, साथ ही मास्क पहनना और भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचना इस संक्रमण को रोकने में मदद कर सकता है. यदि किसी को सर्दी-जुकाम के लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. हालांकि, यह एक सामान्य वायरस है, लेकिन लापरवाही से यह गंभीर रूप ले सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.