HMPV Virus Live Update: भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कर्नाटक में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के दो मामलों का पता लगाया है. एक केस गुजरात में मिला है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने बताया कि तीन महीने की बच्ची को ‘ब्रोंकोन्यूमोनिया’ की शिकायत थी और उसे बेंगलुरु के बैपटिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसके एचएमपीवी से संक्रमित होने का पता चला था. उसे पहले ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है.
‘ब्रोन्कोन्यूमोनिया’ से पीड़ित आठ महीने के एक शिशु को तीन जनवरी को बैपटिस्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद जांच में उसके एचएमपीवी से संक्रमित होने का पता चला. बताया जाता है कि शिशु के स्वास्थ्य में अब सुधार है. मंत्रालय ने रेखांकित किया कि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि दोनों मरीजों का कोई अंतरराष्ट्रीय यात्रा का इतिहास नहीं है.
मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि एचएमपीवी का संक्रमण पहले से ही भारत सहित कई देशों में फैल रहा है तथा विभिन्न देशों में इससे संबंधित श्वसन संबंधी बीमारियों के मामले सामने आए हैं. मंत्रालय ने कहा कि वह सभी उपलब्ध निगरानी माध्यमों के जरिए स्थिति की निगरानी कर रहा है और आईसीएमआर पूरे साल एचएमपीवी संक्रमण के रुझानों पर नजर रखेगा.
प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन के लिए व्यापक तैयारी चल रही है. इस बीच स्वास्थ्य विभाग HMPV सहित संभावित स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करने के लिए सक्रिय कदम उठा रहा है.
भारत में HMPV वायरस के 5 मामले सामने आए हैं. इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि ये वायरस नया नहीं है और इससे कोई परेशानी की बात नहीं है. उन्होंने कहा, “यह मुख्य रूप से सर्दियों और वसंत ऋतु की शुरुआत में फैलता है.
कोलकाता में HMVP वायरस पाया गया है. पीड़िता पांच महीने की बच्ची है. बच्ची का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था.
बेंगलुरु, कर्नाटक: स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 2 मामलों में एचएमपीवी के लक्षण पाए जाने के बाद कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने आपातकालीन बैठक की अध्यक्षता की.
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: Karnataka Health Minister Dinesh Gundu Rao chairs Emergency Meeting after symptoms of HMPV were found in 2 cases as per the Health Ministry
(Source: Health Department) pic.twitter.com/62JAR30atE
— ANI (@ANI) January 6, 2025
मंत्रालय ने कहा कि देश भर में हाल में की गई तैयारियों से पता चलता है कि भारत श्वसन संबंधी बीमारियों में किसी भी संभावित वृद्धि से निपटने के लिए तैयार है और जरूरत पड़ने पर सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय तुरंत लागू किए जा सकते हैं.
मंत्रालय ने कहा कि वह सभी उपलब्ध निगरानी माध्यमों के जरिए स्थिति की निगरानी कर रहा है और आईसीएमआर पूरे साल एचएमपीवी संक्रमण के रुझानों पर नजर रखेगा.
मंत्रालय ने इस बात पर जोर दिया कि एचएमपीवी का संक्रमण पहले से ही भारत सहित कई देशों में फैल रहा है तथा विभिन्न देशों में इससे संबंधित श्वसन संबंधी बीमारियों के मामले सामने आए हैं.
बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने HMPV वायरस पर कहा, “ये दो बच्चों में पाया गया है. ये देखकर मैंने तुरंत कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव से बात की. सरकार इस रोग को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.