होली पर बदली दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग, ट्रैवल करने से पहले देख लें DMRC का नया शेड्यूल

Holi DMRC 4 March Schedule : होली यानि 4 मार्च के दिन दिल्ली मेट्रो की सर्विसेज 2: 30 बजे दोपहर से चालू होगी. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने इस बात की आधिकारिक घोषणा की है. आइये जानते हैं कि DMRC ने दिल्ली मेट्रो के नए शेड्यूल को लेकर क्या कहा..

Published date india.com Published: March 3, 2026 9:24 AM IST
Holi delhi metro timing
होली के दिन दिल्ली मेट्रो कितने बजे से चलेगी?

Delhi Metro Holi Timings 2026: दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे देश में होली का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस साल यानी 2026 में होली की तारीखों और मेट्रो के समय को लेकर यात्रियों और आम जनता के बीच काफी चर्चा है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने अपने परिचालन समय में बड़ा बदलाव किया है।

दिल्ली मेट्रो का नया शेड्यूल

होली के पावन अवसर पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने घोषणा की है कि 4 मार्च 2026 (बुधवार) को मेट्रो सेवाएं दोपहर बाद शुरू होंगी. आधिकारिक सूचना के अनुसार, दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों, ब्लू, येलो, रेड, पिंक, मैजेंटा और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत पर ट्रेन सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से सुचारू रूप से चालू होंगी.

ध्यान दें कि सुबह के समय सभी टर्मिनल स्टेशनों से सेवाएं स्थगित रहेंगी ताकि आम नागरिकों की तरह कर्मचारी भी सुरक्षित तरीके से मना सकें.

दोपहर 2:30 के बाद से चलेंगी दिल्ली मेट्रो

DMRC ने ट्वीट के जरिए बताया कि होली के दिन 2:30 बजे परिचालन शुरू होने के बाद, ट्रेनें अपने निर्धारित अंतराल और सामान्य शेड्यूल के अनुसार शाम तक चलती रहेंगी. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना इसी के अनुसार बनाएं. खासकर एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को सुबह के समय वैकल्पिक साधनों का उपयोग करना होगा, क्योंकि मेट्रो की सर्विस दोपहर से पहले उपलब्ध नहीं होगी.

होलिका दहन के अगले दिन क्यों नहीं मनाई जा रही होली?

अक्सर होलिका दहन के ठीक अगले दिन रंगों वाली होली (धुलंडी) मनाई जाती है, लेकिन 2026 में ऐसा नहीं हो रहा है. इसका मुख्य कारण 3 मार्च 2026 को लगने वाला चंद्र ग्रहण है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 2 मार्च की रात को होलिका दहन के बाद, 3 मार्च को पूरे दिन ग्रहण और सूतक काल का प्रभाव रहेगा. शास्त्रों में ग्रहण के दौरान उत्सव या रंग खेलना वर्जित माना गया है, इसीलिए रंगों वाली होली एक दिन की देरी से यानी 4 मार्च को मनाई जा रही है.

यहां पढ़ें: राहगीरों पर बच्चे ने फेंक दिया रंग तो क्या मां-बाप पर चलेगा कानून का डंडा? जान लें नियम

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

होली में सफर करने से पहले बरतें सावधानी

इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा 2 मार्च की शाम से शुरू होकर 3 मार्च की शाम तक रहेगी. ग्रहण और भद्रा के दुर्लभ संयोग के कारण इस बार त्योहार का गणित थोड़ा अलग है. यात्रियों और श्रद्धालुओं को सलाह दी जाती है कि वे मेट्रो के नए समय का ध्यान रखें और स्टेशन जाने से पहले DMRC के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लेटेस्ट अपडेट जरूर चेक करें. साथ ही सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिए मेट्रो नियमों का पालन करें.

ये भी पढ़े; Holi 2026 Bank Holiday: किस दिन मिलेगी होली की सरकारी छुट्टी? 3 या 4 मार्च… जानें किस दिन बैंक रहेगा बंद

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.