होली और जुमे की नमाज: कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच दिल्ली और संभल में कैसा रहा माहौल, पढ़िए रिपोर्ट

दिल्ली पुलिस होली के त्योहार और रमजान के दूसरे जुमे (शुक्रवार) की नमाज के मद्देनजर ‘हाई अलर्ट’ पर है और उसने जगह-जगह सुरक्षा कड़ी कर दी है. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली में 25 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. राष्ट्रीय राजधानी के अंतर्गत पुलिस के सभी 15 जिलों में खासकर रिहायशी क्षेत्रों और होली समारोह के लिए लोकप्रिय स्थानों पर भी गश्त बढ़ा दी गई है.

Published date india.com Updated: March 14, 2025 4:54 PM IST
होली और जुमे की नमाज: कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच दिल्ली और संभल में कैसा रहा माहौल, पढ़िए रिपोर्ट

होली और रमजान महीने के दूसरे जुमे की नमाज के मद्देनजर शुक्रवार को दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. पुलिस करीब 300 संवेदनशील इलाकों पर सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से कड़ी निगरानी कर रही है. जहांगीरपुरी में शांति और व्यवस्था बनाए रखने की व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने कहा, ‘‘हमने गश्त तेज कर दी है और विभिन्न स्थानों पर ‘पिकेट’ स्थापित कर दिए हैं. हम घरों और इमारतों की छतों की निगरानी के लिए ड्रोन का भी उपयोग कर रहे हैं. अब तक मिली रिपोर्ट के अनुसार, कुछ भी संदेहात्मक होने की सूचना नहीं है.’’

दोपहर 2 बजे के बाद नमाज अदा

अमन कमेटी की बैठक में मुस्लिम समुदाय ने दोपहर 2 बजे के बाद नमाज अदा करने का वादा किया है और हमने यह सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है कि कोई अप्रिय घटना न हो. पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस पिछले तीन-चार दिनों से इस त्योहार की तैयारी कर रही है. हम आम लोगों की मदद से होली का उत्सव और जुमे की नमाज दोनों को सुगमतापूर्वक संपन्न कराना सुनिश्चित कर रहे हैं. हंगामा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.’’

टीमें हाई अलर्ट पर

राष्ट्रीय राजधानी के सभी 15 पुलिस जिलों में गश्त बढ़ा दी गई है, खासकर आवासीय इलाकों और होली समारोहों के लिए जाने जाने वाले स्थानों पर सुरक्षा ज्यादा पुख्ता की गई है. उन्होंने कहा, ‘‘किसी को भी कानून-व्यवस्था का उल्लंघन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. टीमें कड़ी निगरानी रख रही हैं और टीमें हाई अलर्ट पर हैं.’’

एक अन्य अधिकारी ने कहा, यातायात पुलिस और शहर पुलिस ने संयुक्त पिकेट स्थापित किए हैं और नशे में गाड़ी चलाने तथा यातायात नियमों के उल्लंघन की जांच के लिए प्रमुख सड़क चौराहों पर विशेष टीमें तैनात की गई हैं.

संभल जिले में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया त्योहार

होली और जमे की नमाज एक ही दिन होने के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संभल जिले में रंगों का त्योहार पारंपरिक उत्साह के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया. अधिकारियों ने बताया कि होली के अवसर पर संभल शहर में पारंपरिक ‘चौपाई का जुलूस’ भी निकाला गया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

दो बजकर 30 मिनट पर जुमे की नमाज अदा

पिछले साल 24 नवंबर को शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के बाद भड़के दंगों के बाद से संभल में तनाव जैसी स्थिति है. इस झड़प में चार लोगों की मौत हो गई थी और पुलिसकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए थे.

मस्जिद में अपराह्न दो बजकर 30 मिनट पर जुमे की नमाज अदा की गई. मस्जिद के सदर जफर अली ने पहले दोनों समुदायों के सदस्यों से होली मनाने और सौहार्दपूर्ण माहौल में जुमे की नमाज अदा करने का आग्रह किया था.

1,212 स्थानों पर होलिका दहन शांतिपूर्ण

संभल के जिलाधिकारी राजेंद्र पेंसिया ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘संभल जिले में 1,212 स्थानों पर होलिका दहन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. लोगों ने नाच-गाकर और एक-दूसरे पर गुलाल लगाकर पारंपरिक उत्साह के साथ रंगों का त्योहार मनाया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 60 से अधिक जुलूस निकाले गए.’’

जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए

होली और जुमे की नमाज एक ही दिन होने के कारण इस बार पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे, जिसके तहत शुक्रवार को संभल शहर में आरएएफ ने फ्लैग मार्च किया.

संभल को ड्रोन निगरानी के लिए 29 सेक्टर में विभाजित किया गया था और दोनों त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.