अमित शाह ने इस राज्य के सीएम की तारीफ़ में कही ये बात, बोले- सत्ता में वापसी तय है

अमित शाह ने सीएम की तारीफ़ की है.

Published: January 17, 2021, 9:31 AM IST

बेंगलुरू: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा (BS Yeddyurappa) की तारीफ़ की है. अमित शाह ने कहा कि येदियुरप्पा सीएम के तौर पर अच्छा काम कर रहे हैं. कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार न केवल अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी बल्कि पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में भी वापसी करेगी. बता दें कि पिछले कई दिनों से कांग्रेस और बीजेपी नेताओं द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि येदियुरप्पा और उनके परिवार के सदस्य कथित तौर पर राज्य में भ्रष्टाचार के कार्यों में लिप्त हैं.

बेंगलुरू के विजयपुरा में भारतीय रिजर्व बटालियन परिसर का वर्चुअली उद्घाटन करने और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम का शिलान्यास करने के अलावा अमित शाह ने पुलिस क्वॉर्टर के उद्घाटन पर बात करते हुए कहा कि येदियुरप्पा के नेतृत्व में कर्नाटक सरकार बहुत अच्छी तरह से प्रगति कर रही है और भाजपा के सत्ता में आने के बाद यहां बहुत से विकास कार्य हुए हैं. उन्होंने आगे कहा, “इसलिए हम (भाजपा) न केवल पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे बल्कि कर्नाटक की सत्ता में अपनी वापसी भी करेंगे.”

विपक्षी नेताओं से भाजपा के बारे में कुछ भी अटकलें लगाने से रूकने का सुझाव देते हुए उन्होंने कहा कि चूंकि पार्टी ने लोगों के लिए काम किया है इसलिए वह सत्ता में लौटने के लिए बाध्य है. येदियुरप्पा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं कांग्रेस के नेताओं के बयानों पर यह कहना चाहूंगा, जो यह अनुमान लगाने में व्यस्त हैं कि एक दिन कर्नाटक में ऐसा होगा, तो दूसरे दिन ये होगा, कि भाजपा की सरकार न केवल यहां अपने पांच साल के कार्यकाल को पूरा करेगी बल्कि पांच और साल के लिए पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में अपनी वापसी करेगी.” बुधवार को मंत्रिमंडल विस्तार होने के तुरंत बाद लगभग एक दर्जन भाजपा विधायकों ने येदियुरप्पा के खिलाफ बगावत की थी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.