Horrifying Video Punjab Law College Boy Shoots Girl In Class Then Himself Watch Cctv Footage
पंजाब लॉ कॉलेज का खौफनाक वीडियो; लड़के ने क्लास में पहले लड़की को गोली मारी, फिर खुद को... देखें CCTV फुटेज
पंजाब के लॉ कॉलेज से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि पहले एक लड़के ने लड़की को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली. लड़की की मौके पर ही मौत हो गई.
Punjab Law College Horror: पंजाब के तरनतारन जिले में सोमवार (9 फरवरी) सुबह एक प्राइवेट लॉ कॉलेज में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक स्टूडेंट ने क्लासरूम के अंदर अपनी क्लासमेट को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली. ये दर्दनाक घटना उस वक्त हुई, जब कॉलेज में दिन की पहली क्लास शुरू होने वाली थी.
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 20 साल प्रिंस राज के रूप में हुई है, जो मल्लियां गांव का रहने वाला है। वहीं, गोली लगने से जान गंवाने वाली छात्रा की पहचान 20 वर्षीय संदीप कौर के रूप में हुई है, जो नौशेहरा पन्नुआं की निवासी थी. संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रिंस राज को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है.
माई भागो लॉ कॉलेज, उस्मा गांव के क्लासरूम में लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है. वीडियो फुटेज के अनुसार, घटना से ठीक पहले प्रिंस राज और संदीप कौर क्लास में मौजूद थे. संदीप पहले उससे दूरी बनाकर क्लास के आगे बैठ जाती है. इसके बाद प्रिंस राज उसके पास जाता है और दोनों के बीच बातचीत होती है.
वीडियो में क्या कुछ?
कुछ ही देर में एक तीसरा छात्र भी वहां आता है और तीनों पीछे की बेंच पर बैठकर बातचीत करते नजर आते हैं. अचानक प्रिंस राज उठता है, अपने बैग से पिस्टल निकालता है और महज कुछ सेकंड के भीतर संदीप कौर पर गोली चला देता है. इसके तुरंत बाद वह खुद को भी गोली मार लेता है. ये सब देखकर क्लास में मौजूद छात्र घबराकर बाहर की ओर भागते नजर आते हैं.
पंजाब के तरनतारन में एक लॉ के विद्यार्थी ने साथ पढ़ने वाली लड़की को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।
यह घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है।
तरनतारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सुरेंद्र लांबा ने बताया कि शुरुआती जांच में ‘दोस्ती से जुड़ा मामला’ सामने आ रहा है, हालांकि असली वजह की पुष्टि अभी नहीं हुई है. दोनों छात्रों के मोबाइल फोन फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं, ताकि उनके रिश्ते और घटना से पहले की बातचीत की जानकारी मिल सके.
Add India.com as a Preferred Source
घटना के बाद मृत छात्रा की मां हरजिंदर कौर ने कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि वह एक विधवा हैं और अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए कड़ी मेहनत करती हैं. ‘मेरी बेटी रोज की तरह कॉलेज गई थी. सबसे बड़ा सवाल यह है कि कोई छात्र कॉलेज के अंदर हथियार कैसे लेकर आ सकता है?’
इस घटना ने एक बार फिर शैक्षणिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.