कैसे हुई थी सिंगर जुबीन गर्ग की मौत? हादसे के दिन आखिर हुआ क्या था, सिंगापुर पुलिस ने कोर्ट को बताई हर एक बात

Zubeen Garg Death News: सिंगापुर पुलिस ने कोर्ट को बताया कि हादसे के वक्त जुबीन गर्ग काफी नशे में थे और उन्होंने लाइफ जैकेट लेने से भी इनकार कर दिया था.

Published date india.com Published: January 14, 2026 6:37 PM IST
Zubeen Garg

Zubeen Garg News: भारतीय सिंगर जुबीन गर्ग की सिंगापुर में हुई मौत की जांच जारी है. सिंगापुर पुलिस ने बुधवार को एक कोर्ट को बताया कि भारतीय सिंगर-सॉन्गराइटर ज़ुबीन गर्ग पिछले सितंबर में लाजरस आइलैंड के पास समुद्र में बिना लाइफ जैकेट के उतरने के बाद डूब गए थे. उस समय वह बहुत ज्यादा नशे में थे और जांचकर्ताओं ने किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना से इनकार किया है. 52 साल के जुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर, 2025 को तब गो गई थी, जब वह एक प्राइवेट यॉट पार्टी में गए थे. यह घटना सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में उनके परफॉर्मेंस से ठीक एक दिन पहले हुई थी.

उतार दी थी लाइफ जैकेट,दूसरी लेने से किया था इनकार

मुख्य जांच अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि जुबीन गर्ग ने शुरू में तैरते समय लाइफ जैकेट पहनी थी, लेकिन बाद में उसे उतार दिया. जब उन्होंने दोबारा पानी में जाने का फैसला किया तो उन्हें एक दूसरी छोटी लाइफ जैकेट दी गई, जिसे उन्होंने लेने से मना कर दिया.चैनल न्यूज एशिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने कोर्ट में कहा, ‘वह बिना लाइफ जैकेट के पानी में उतरे और अकेले लाजरस आइलैंड की तरफ तैरने लगे.’बाद में कई गवाहों ने गर्ग को यॉट की तरफ तैरकर वापस आने की कोशिश करते देखा, फिर वह बेहोश हो गए और पानी में मुंह के बल तैरने लगे.

बचाव की कोशिशें रहीं नाकाम

जुबीन गर्ग को जल्दी से यॉट पर वापस खींच लिया गया, जहां कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) दिया गया. हालांकि, उसी दिन बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. ऑटोप्सी से पता चला कि मौत का कारण डूबना था. उनके शरीर पर मिले जख्म CPR और बचाव की कोशिशों की वजह से थे.टॉक्सिकोलॉजी टेस्ट से पता चला कि गर्ग के खून में अल्कोहल की मात्रा 333 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर थी, जो गंभीर नशे और खराब कोऑर्डिनेशन और रिफ्लेक्सिस का संकेत देता है. सिंगापुर में कानूनी लिमिट 80 मिलीग्राम प्रति 100 मिलीलीटर है. पुलिस ने गर्ग के होटल के कमरे से 43 परसेंट अल्कोहल वाली 750 मिलीलीटर की स्कॉच व्हिस्की की एक बोतल भी ज़ब्त की जो लगभग 25 परसेंट भरी हुई थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.