How Does Maha Kumbha Look From Space Nasa Astronaut Shares Picture
अंतरिक्ष से कैसा दिख रहा है महाकुंभ, NASA एस्ट्रोनॉट ने जारी की खूबसूरत तस्वीर
Maha Kumbha Photo from space: नासा के अंतरिक्ष यात्री ने अंतरिक्ष से महाकुंभ मेले के लुभावने दृश्य को कैद किया, जिसमें रात के आसमान में जगमगाता सबसे बड़ा मानव आयोजन दिखाई दे रहा है.
Maha Kumbha Photo from space: अंतरिक्ष से प्रयागराज कुंभ मेले की एक तस्वीर आई है. यह तस्वीर नासा के अंतरिक्ष यात्री डोनाल्ड पेटिट ने साझा किया है. एक्स पर साझा इस तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि महाकुंभ मेला 2025 रात में स्पेस से कैसा दिखता है. सोशल मीडिया पर लोग इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं.
कौन हैं डोनाल्ड पेटिट
69 साल के पेटिट वर्तमान में एक्सपीडिशन 72 क्रू के हिस्से के रूप में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर हैं. रविवार को, उन्होंने कुंभ मेले की दो तस्वीरें साझा की हैं. इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे काले रंग के समुद्र में कोई शहर जगमगा रहा हो.
प्यारा सा कैप्शन
अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और केमिकल इंजीनियर ने अपने कैप्शन में बताया कि उनकी फोटो में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रात में महाकुंभ मेले का नजारा दिखाया गया है. पेटिट ने लिखा, 2025 महाकुंभ मेला, गंगा नदी, तीर्थयात्रा रात में स्पेस स्टेशन से. दुनिया की सबसे बड़ी मानव सभा रोशनी में.
इस तस्वीर के कमेंट में एक एक्स यूजर ने लिखा, “दुनिया की सबसे बड़ी मानव सभा के रूप में जानी जाने वाली यह सभा अंतरिक्ष से आश्चर्यजनक रूप से रोशन दिखाई देती है. दूसरे यूजर ने पूछा, इसे किस तारीख/समय पर कैप्चर किया गया?
2025 Maha Kumbh Mela Ganges River pilgrimage from the ISS at night. The largest human gathering in the world is well lit. pic.twitter.com/l9YD6o0Llo
बता दें कि महाकुंभ बड़ा धार्मिक समागम है जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहा है. संस्कृति मंत्रालय के अनुसार, पवित्र संगम में डुबकी लगाने के लिए महाकुंभ में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है. 12 साल में आयोजित होने वाला यह धार्मिक आयोजन 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.