कैसी है सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक की तबीयत? देर शाम डॉक्टरों ने जारी की लेटेस्ट हेल्थ अपडेट

Sonam Wangchuk Health Update: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पिछले 23 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. VMMC और सफदरजंग अस्पताल और AIIMS, नई दिल्ली के विशेषज्ञों की एक मल्टी-डिसिप्लिनरी टीम वांगचुक की निगरानी कर रही है.

Written by: Vineet Sharan Edited by: Vineet Sharan
Published: July 20, 2026, 10:54 PM IST

  • चिंता के बावजूद उनकी हालत स्थिर है
  • ब्लड शुगर लेवल कम बना हुआ है
  • ORS और पोटैशियम सिरप दिए जा रहे
  • खून के अन्य पैरामीटर में सुधार हुआ है

Sonam Wangchuk Health Update: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक पिछले 23 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. वांगचुक दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में हैं. सफदरजंग और AIIMS के डॉक्टर सोनम वांगचुक की निगरानी कर रहे हैं. डॉक्टरों का कहना है कि ब्लड शुगर लेवल को लेकर चिंता के बावजूद उनकी हालत स्थिर है.

क्या कहा गया मेडिकल बुलेटिन में

सोमवार को जारी अपने हेल्थ बुलेटिन में अस्पताल ने कहा, सोनम वांगचुक का वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है. उनके ज़रूरी मेडिकल पैरामीटर स्थिर हैं. हालांकि उनका ब्लड शुगर लेवल कम बना हुआ है, लेकिन ORS और पोटैशियम सिरप देने के बाद खून के अन्य पैरामीटर में सुधार हुआ है. हल्के से मध्यम डिहाइड्रेशन से उबरने और किसी भी संभावित जटिलता की जल्द पहचान और रोकथाम के लिए लगातार क्लिनिकल निगरानी ज़रूरी है. साथ ही यह भी कहा गया कि आगे का इलाज उनकी क्लिनिकल प्रोग्रेस और लैब टेस्ट पर निर्भर करेगा.

सोनम वांगचुक भूख हड़ताल जारी रखेंगे

इस बीच सोनम वांगचुक ने भूख हड़ताल तब तक विरोध जारी रखने का फैसला किया है जब तक युवा नेताओं को सांसदों से मिलने की इजाजत नहीं मिल जाती या उन्हें खुद अस्पताल से ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाती.

वांगचुक ने कहा कि वह इस बात से बहुत प्रभावित हुए कि उकसावे के बावजूद युवाओं ने शांति बनाए रखी. उन्होंने सरकार और पुलिस दोनों से अपील की कि वे छात्रों को सोमवार या अगले दिन संसद के सामने अपनी शिकायतें रखने की अनुमति देकर इस मुद्दे को सुलझाएं. उन्होंने उम्मीद जताई कि शिक्षा प्रणाली में जवाबदेही तय की जाएगी. उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार “उससे पहले शिक्षा मंत्री की जवाबदेही तय करेगी. बता दें कि हज़ारों छात्रों और समर्थकों ने सोमवार को ‘चलो संसद’ विरोध प्रदर्शन के तहत संसद की ओर मार्च किया. वे परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में जवाबदेही की मांग कर रहे थे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.