How Lucky Number Convert Into Unlucky For Vijay Rupani Death Ahmedabad Plane Crash
विजय रूपाणी की सालों पुरानी कार से लेकर स्कूटर तक का नंबर '1206'.. क्यों उनका लकी नंबर बना अनलकी
अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 टेकऑफ के दौरान ही क्रैश हो गई. इस दौरान विमान में 242 लोग सवार थे, जिसमें से एक गुजरात के पूर्व मुख्य मंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे. माना जा रहा है कि इस दुखद हादसे में विजय रूपाणी भी नहीं बचे. बता दें कि जिस नंबर को हमेशा से ही विजय रूपाणी ने अपने लिए शुभ माना वो ही उनके लिए अशुभ बन गया.
गुरुवार ( 12 जून) को अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 ने जैसे ही टेकऑफ किया वैसे ही वो क्रैश हो गई जिसके बाद चारों तरफ बस आग लग गई और चारों तरफ आग का गुब्बार उठने लगा. हादसे के समय प्लेन में 242 लोग सवार थे जिसमें 2 पायलट और 10 क्रू मेंबर और 232 यात्री सवार थे. जिसमें की गुजरात के पूर्व मुख्य मंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे. इस हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है इस बात की पुष्टि नहीं हुई. हालांकि जब ये आंकड़ा आएगा तो वो बहुत भयानक होगा. माना जा रहा है कि इस हादसे में विजय रूपाणी की भी जान चली गई है.
सूत्रों के अनुसार, विजय रूपाणी अपनी पत्नी को लंदन से लाने के लिए इस फ्लाइट में सवार होकर जा रहे थे. इस हादसे ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गुजरात और देश को सदमे में डाल दिया. बता दें कि उनकी मृत्यु की तारीख 12 जून उनके लकी नंबर 1206 से मेल खाती है, जिसे लोग अब एक अजीब संयोग सा मान रहे हैं.
1206 का खास कनेक्शन
बता दें कि विजय रूपाणी के लिए नंबर 1206 हमेशा से खास रहा है. वो इसे अपना लकी नंबर मानते थे. तभी उनकी पहली गाड़ी से लेकर कार, उनके सालों पूराने स्कूटर के नंबर के आखिरी 4 अंक 1206 थे. इतना ही नहीं माना जाता है कि विजय रूपाणी के मोबाइल नंबर के आखिरी चार अंक भी 1206 थे. विजय रूपाणी के करीबी बता रहे हैं कि वो इस नंबर को अपने सौभाग्य का प्रतीक मानते थे. वो इस नंबर को अपनी तरक्की से जोड़कर देखते थे. लेकिन इसी तारीख पर हुए विमान हादसे ने अब सब को चौंका दिया है.
लोगों ने दी श्रद्धांजलि
प्लेन हादसे में हुई विजय रूपाणी की मृत्यु की खबर के बाद पूरे गुजरात और देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है. बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उन्हें एक समर्पित नेता और जनसेवक के रूप में याद कर रहे हैं. उनके करीबीयों से लेकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा 1206 उनका लकी नंबर था, लेकिन नियति ने इसे उनके लिए अनलकी बना दिया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.