By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Husband Shoot His Wife On Long Drivewife Murder Panipat Delhi Panipat
इसी साल हुई थी शादी, लड़ाई के बाद पत्नी को ले गया लॉन्ग ड्राइव पर और फिर...
गिरफ्तार होने के बाद साहिलने पुलिस से कहा कि उसे शक था कि नैंसी का दूसरे लोगों के साथ अफेयर चल रहा है.
नई दिल्लीः दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा हुआ है. दिल्ली में रहने वाली नैंसी और साहिल की शादी इसी साल मार्च में हुई थी. शादी के बाद शुरू हुए लड़ाई झगड़ों से आजिज होकर पत्नी से छुटकारा पाने का जो षडयंत्र पति ने रचा, उसे सुनकर पुलिस भी सिहर उठी. फिलहाल पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने पति और उसके दो परिचितों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी पति का नाम साहिल चोपड़ा (21) है. जबकि हत्या में मदद करने वाले दो अन्य आरोपियों का नाम शुभम (24)और बादल (26) है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, साहिल और नैंसी (20) ने इसी साल मार्च में प्रेम-विवाह किया था. शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों में झगड़ा होने लगा.
11 नवंबर को नैंसी के परिवार वालों को लगा कि उसके साथ कुछ अनहोनी घटने वाली है. उन्होंने पुलिस को तुरंत बताया. संदेह के आधार पर पुलिस ने नैंसी के पति साहिल चोपड़ा को पकड़ लिया. पुलिस के मुताबिक, “साहिल ने नैंसी की गोली मार कर हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया.” साहिल की निशानदेही पर पानीपत रिफाइनरी (हरियाणा) के पास सड़क किनारे से नैंसी की लाश भी पुलिस ने बरामद कर ली. पुलिस के मुताबिक नैसी की हत्या गोली मारकर की गई है. तीनो आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली की द्वारका कोर्ट में पेश किया. अदालत ने तीनों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया.
दरअसल गिरफ्तार होने के बाद साहिलने पुलिस से कहा कि उसे शक था कि नैंसी का दूसरे लोगों के साथ अफेयर चल रहा है. और दोनों के बीच में अक्सर लड़ाई होती रहती थी. साहिल नैंसी से तलाक लेना चाहता था लेकिन शादि को एक साल भी नहीं हुए थे जिसकी वजह से उसे तलाक नहीं मिल सकता था. नौ नवंबर की रात को उन दोनों लोगों का झगड़ा हुआ था. इन सब बातों से तंग आकर साहिल ने नैंसी के मर्डर का खतरनाक प्लान बनाया.
साहिल ने पहले तो नैंसी को अपनी बातों में फुसलाया और लड़ाई करने के लिए माफी मांगी ताकि उसको यकीन हो जाए. इसके बाद उसने नैंसी को लांग ड्राइव में चलने के लिए कहा ताकि उसको साहिल पर भरोसा हो जाए. इसके बाद दूसरे दिन 10 नवंबर को साहिल अपने चचरे भाई और ड्राइवर के साथ हरियाणा के पानीपत के लिए निकल गया. नैंसी ने रास्ते में रेस्ट करने के लिए गाड़ी रुकवाई. साहिल ने एकांत जगह में गाड़ी रोक दी. नैंसी गाड़ी से बाहर निकल कर जब टहलने लगी तो साहिल उसके पीछे से जाकर उसके सिर पर गोली मार दी और लाश को पास की झाड़ियों में फेक दिया.
नैंसी के घर वालों की जब कई दिनों तक बात नहीं हुई तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जब पुलिस ने नैंसी के मोबाइल की लोकेशन पता की तो इस घटना का हुआ खुलासा.
Also Read:
-
दिल्ली में होली खेलने की क्या है टाइमिंग? सड़क पर नहीं कर सकते कौन-कौन से काम? रंग-गुलाल लेकर निकलने से पहले देख लें ये लिस्ट
-
उत्तर प्रदेश और दिल्ली में होली के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, अतिरिक्त बल तैनात, DGP की अपील- इच्छा के विरुद्ध रंग नहीं लगाएं
-
दिल्ली में होली खेलने की क्या है टाइमिंग? सड़क पर नहीं कर सकते कौन-कौन से काम? रंग-गुलाल लेकर निकलने से पहले देख लें ये लिस्ट
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें