हैदराबाद, 2 सितम्बर। हैदराबाद में लोगों की गिरफ्तारी के साथ एक क्रिकेट सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस आयुक्त कार्यबल के गुप्तचरों ने टी. सत्यप्रकाश को भारत और श्रीलंका के बीच मंगलवार को समाप्त हुए तीसरे टेस्ट मैच के लिए सट्टा स्वीकार करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
सत्यप्रकाश के साथ पुलिस ने सट्टा स्वीकार करने वाले अमिन मधानी, मिरान बार्दे और साहिल नुरानी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक सेट टॉप बॉक्स, एक राउटर, आठ मोबाइल फोन और 27,000 रुपये नकद बरामद किए। यह भी पढ़े-आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग: सुप्रीम कोर्ट ने श्रीनिवासन को दी राहत मगर चुनाव से रखा दूर , मयप्पन और राज कुंद्रा सट्टेबाजी के दोषी
पुलिस ने कहा कि लंगर हाउस पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में छापेमारी की गई। सत्यप्रकाश प्रशांत नगर में स्थित अपने घर से यह सट्टेबाजी गिरोह चलाता था।
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.