'मैं भगवान नहीं हूं' : PM मोदी के पॉडकास्ट पर कांग्रेस ने कसा तंज, जयराम रमेश ने पुराने इंटरव्यू का Video किया पोस्ट

PM Modi Podcast : जयराम रमेश ने अपने एक एक्स पोस्ट में पीएम मोदी को उनका पुराना बयान याद दिलाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें 'भगवान ने भेजा है'.

Published date india.com Published: January 10, 2025 6:59 PM IST
'मैं भगवान नहीं हूं' : PM मोदी के पॉडकास्ट पर कांग्रेस ने कसा तंज, जयराम रमेश ने पुराने इंटरव्यू का Video किया पोस्ट

PM Modi Podcast : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेरोधा के सह-संस्थापक निखिल कामथ के साथ अपना पॉडकास्ट डेब्यू किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया है. अपने पहले पॉडकास्ट में पीएम मोदी ने निखिल कामथ के कई सवालों का जवाब दिया, जिसमें पर्सनल लाइफ से लेकर उनके पॉलिटिकल करियर और चुनौतियों से जुड़े सवाल थे. यूट्यूब पर शुक्रवार को जारी दो घंटे से अधिक लंबे पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हर कोई गलतियां करता है, जिसमें वह भी शामिल हैं. इस बात को आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘मैं भगवान नहीं हूं’. पीएम मोदी के इस पॉडकास्ट पर कांग्रेस पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पीएम मोदी पर तंज कसा.

‘मैं इंसान हूं जो गलतियां कर सकता हूं’

पीएम मोदी ने पॉडकास्ट में कहा, ‘जब मैं मुख्यमंत्री बना, तो मैंने एक भाषण दिया था जिसमें मैंने कहा था, ‘मैं कड़ी मेहनत से पीछे नहीं हटूंगा’ और ‘अपने लिए मैं कुछ नहीं करूंगा’ और ‘मैं इंसान हूं जो गलतियां कर सकता हूं, लेकिन मैं बुरे इरादों से कभी कुछ गलत नहीं करूंगा.’ यह मेरे जीवन का मंत्र है. हर कोई गलती करता है, जिसमें मैं भी शामिल हूं. आखिरकार, मैं एक इंसान हूं, कोई भगवान नहीं.’ पीएम मोदी के इस बयान पर रिएक्शन देते हुए कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि यह बयान उस प्रधानमंत्री की ओर से आ रहा है जिन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले खुद के ‘नॉन-बायोलॉजिकल’ होने की घोषणा की थी.

PM मोदी का पुराना इंटरव्यू किया पोस्ट

जयराम रमेश ने अपने एक एक्स पोस्ट में पीएम मोदी को उनका पुराना बयान याद दिलाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें ‘भगवान ने भेजा है’. कांग्रेस सांसद ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘यह उस व्यक्ति का बयान है जिसने आठ महीने पहले ही खुद को नॉन-बायोलॉजिकल बताया था. इससे साफ पता चलता है कि डैमेज कंट्रोल किया जा रहा है. गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले एक टेलीविजन नेटवर्क के साथ एक साक्षात्कार में, पीएम मोदी ने कहा कि भगवान ने उन्हें ‘योग्यता, शक्ति, पवित्र हृदय और प्रेरणा’ के साथ भेजा है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.