बेंगलुरु: कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार पर शुरू होने से ही खतरे के बादल मंडराने लगे हैं. सिर्फ 37 सीट जीतकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने एचडी कुमारस्वामी ने रविवार को कहा कि वो कर्नाटक की साढ़े 6 करोड़ जनता की बदौलत सरकार नहीं चला रहे बल्कि कांग्रेस की ‘दया’ पर सरकार चला रहे हैं क्योंकि उनकी सरकार को जनता से पूरा बहुमत नहीं मिला है जिसकी उनकी पार्टी को चुनाव में उम्मीद थी.
जल्द होने वाली अपनी दिल्ली यात्रा से पहले कुमारस्वामी ने कहा कि वो किसानों का लोन माफ करवाएंगे क्योंकि उन्होंने इसका वादा किया था और अगर ऐसा नहीं कर पाते हैं तो वो इस्तीफा भी दे सकते हैं. कुमारस्वामी ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी को जनता का मत नहीं मिला है. कुमारस्वामी ने कहा, ”कर्नाटक के लोगों ने मुझे और मेरी पार्टी को नकार दिया है. मुझे उम्मीद थी कि हमें पूर्ण बहुमत मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हो सका.”
सचमुच ‘किंग’ साबित हुए कुमारस्वामी, राजनीति नहीं सिनेमा थी पहली पसंद
कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘मेरी पार्टी ने अकेले सरकार नहीं बनाई है, मैंने लोगों से ऐसा जनादेश मांगा था कि मुझे उनके अलावा किसी और के दबाव में नहीं आने पड़े, लेकिन मैं आज कांग्रेस की दया पर हूं. मैं राज्य के साढ़े छह करोड़ लोगों के दबाव में नहीं हूं.’’ कुमारस्वामी ने कहा कि नेता के तौर पर उनकी भी कुछ मजबूरियां हैं. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद किसानों की कर्ज माफी को लेकर उनका रुख बिल्कुल स्पष्ट है और वो किसी भी कीमत पर इसे माफ करवा कर रहेंगे और अगर ऐसा नहीं होता है तो वो इस्तीफा भी दे सकते हैं.
एच. डी. कुमारस्वामी दिल्ली में पीएम से करेंगे मुलाकात, कांग्रेसी नेताओं से नहीं मिलेंगे
कुमारस्वामी ने कर्नाटक के किसानों से अपील भी की कि वो जब इतने समय तक इंतजार कर चुके हैं तो अब एक हफ्ते का समय और दे दें ताकि वो किसानों का लोन माफ करवाने का रास्ता निकाल सकें. इसी बीच कर्नाटक बीजेपी के अध्यक्ष बी. एस येदियुरप्पा ने किसानों का कर्ज माफ नहीं होने पर आज कर्नाटक बंद का ऐलान किया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.