By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- I Love My India Slogan Written In Muslim Area In Jammu And Kashmir
सुंजवान हमले ने 'I Love my india' में बदल दिया India go back का नारा!
मुस्लिम बहुल इलाके भठिंडी, नूराबाद, जलालाबाद में लिखे नारों में लोगों ने यह संदेश दिया है कि वे राष्ट्रभक्त हैं. वो सुंजवान हमले की पुरजोर निंदा करते हैं.
नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर के सुंजवान सेना पर हुए हमले के बाद जम्मू कश्मीर के लोगों में राष्ट्र भावना देखने को मिली. आतंकियों ने जिस मकान को हमले की साजिश रचने से पहले ठिकाना बनाया था और उसकी दीवार पर गो इंडिया, गो बैक के नारे लिखे गए थे. अब उसी दीवार पर स्थानीय लोगों ने पुराने नारों को मिटाकर उसकी जगह वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद, आई लव माय इंडिया और जय हिंद लिख दिया है. मुस्लिम बहुल इलाके भठिंडी, नूराबाद, जलालाबाद में लिखे नारों में लोगों ने यह संदेश दिया है कि वे राष्ट्रभक्त हैं और सुंजवान हमले की पुरजोर निंदा करते हैं.
गो रोहिंग्या, गो बैक के नारे भी इलाके में कई जगह लिखे पाए गए हैं. हमले में रोहिंग्याओं के संलिप्त होने के आरोप लगे हैं. बता दें कि सुंजवान हमले के वक्त इस क्षेत्र में देश के खिलाफ एक इमारत की दीवार पर गो इंडिया, गो बैक के नारे लिखे देखे गए थे. जम्मू कश्मीर के लोगों में इसको लेकर विरोध देखने को मिला था. वहीं कई संगठनों ने तो सड़क पर उतरकर इसके खिलाफ विरोध भी दर्ज कराया था. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक सुंजवां हमले के तार दक्षिण कश्मीर से जुड़ रहे हैं. सेना की सहायता से सुरक्षा एजेंसियां यहां के लोगों से पूछताछ कर रही हैं. यह भी पढ़ें: सुंजवान आर्मी कैंप पर आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सता रहा सर्जिकल स्ट्राइक का डर
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि हमलावरों ने इन्हीं इलाकों में रहकर रेकी की. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ शरारती लोग पूरे इलाके को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यहां पर हुए हमले के बाद इस इलाके के लोगों पर उंगली उठने लगी थी कि हमला करने वाले संदिग्ध इसी इलाके से ताल्लुक रखते हैं. लेकिन ऐसा कुछ नहीं है. हम हिंदुस्तानी है, हम भारत का अभिन्न हिस्सा हैं.
Also Read:
-
'याद-ए-बिस्मिल्लाह': मुसलमान होने के बावजूद काशी विश्वनाथ मंदिर में शहनाई बजाते थे बिस्मिल्लाह खान, मंगल स्वरों से होता था बाबा का अभिषेक
-
ईरान से बहुत ज्यादा ताकतवर है ये मुस्लिम देश, लिस्ट में चार नाम चौंका ही देंगे
-
युद्ध के बीच ईरानी मुस्लिम लड़की ने हिजाब पहनकर गाया शिव भजन, लोगों ने कहा- 'भक्ति का कोई धर्म नहीं'
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें