राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने आस्ट्रेलियाई टीम को बधाई दी

मेलबर्न में न्यूजीलैंड को हरा आईसीसी विश्व कप-2015 का खिताब जीतने वाली आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बधाई दी

Published date india.com Published: March 29, 2015 5:01 PM IST
ICC Cricket World Cup 2015: Pranab Mukherjee, Narendra Modi congratulates Australia

नई दिल्ली, 29 मार्च | मेलबर्न में न्यूजीलैंड को हरा आईसीसी विश्व कप-2015 का खिताब जीतने वाली आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बधाई दी। राष्ट्रपति ने सोशल साइट ट्विटर पर लिखा, “पांचवीं बार विश्व कप अपने नाम करने के लिए आस्ट्रेलिया को बधाई।” आस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर रविवार को न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह भी पढ़ें– ऑस्ट्रेलिया पांचवी बार बना वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

प्रधानमंत्री मोदी ने कंगारू टीम को बधाई देते हुए लिखा, “मैं आस्ट्रेलिया को एक और विश्व कप अपने नाम करने के लिए बधाई देता हूं। आपका प्रदर्शन शानदार रहा।”

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.