Cricket World Cup Final देखने जाने वालों के लिए खुशखबरी, दिल्ली-मुंबई से अहमदाबाद के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

ICC Cricket World Cup 2023 Final: भारतीय रेलवे क्रिकेट विश्व कप फाइनल के लिए दिल्ली से तीन स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. मैच खत्म होेने बाद ट्रेनें फिर अहदमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होगी.

Written by: Mangal Yadav
Updated: November 18, 2023, 11:11 AM IST

ICC Cricket World Cup 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को अहमदाबाद में क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मैच खेला जाएगा. मैच देखने बहुत से लोग अहमदाबाद पहुंच रहे हैं. क्रिकेट प्रसंशकों की सहूलियत के लिए भारतीय रेलवे आज दिल्ली से गुजरात के अहमदाबाद के लिए एक विशेष ट्रेन चलाएगा. फिर मैच के बाद ट्रेन देर रात 2:30 बजे अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होगी.भारतीय रेलवे ने शनिवार को बताया कि ऐसी ही तीन ट्रेनें मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलाई जा रही हैं.

इसके अलावा गुजरात के अन्य शहरों और मुंबई से भी कुछ स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. भारतीय रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 09001 बांद्रा टर्मिनस-अहमदाबाद स्पेशल शनिवार को रात 11.45 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7.20 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी. इसी तरह ट्रेन नंबर 09002 अहमदाबाद-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल सोमवार को सुबह 4 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 12.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी. रास्ते में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत और वडोदरा स्टेशनों पर रुकेगी.

मुबई से भी अहमदाबाद पहुंचेंगी ये ट्रेनें

इसी तरह ट्रेन नंबर 09049 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद स्पेशल शनिवार को रात 11.55 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8.45 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.ट्रेन संख्या 09050 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल स्पेशल सोमवार को सुबह 6.20 बजे अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी और उसी दिन दोपहर 2.10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी. रास्ते में यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच और वडोदरा स्टेशनों पर रुकेगी.

अहमदाबाद में रविवार को खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

बता दें कि पूरा देश भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को होने वाले क्रिकेट विश्व कप 2023 के फाइनल मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहा है. सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम 19 नवंबर को दोपहर 1:35 बजे से रात 10 बजे से 1:50 बजे तक आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल के आयोजन स्थल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फ्लाईपास्ट करेगी.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Delhi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.