
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
नई दिल्ली| बीजेपी समर्थित केंद्र सरकार के तीन साल पूरे हो चुके हैं. 2019 में होने वाले अगले चुनावों की तैयारियां भी बीजेपी ने शुरू कर दी हैं. ऐसे में अगर अभी चुनाव होते हैं तो किसकी जीत होगी. इस बात को लेकर वीडीपी एसोसिएट्स ने 15 राज्यों में सर्वे कराया और नेशनल ट्रेकर पोल जारी किया है.इसमें एनडीए का दबदबा आज भी कायम है. इसे 38.5 से 44 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है.
सर्वे में सामने आया है कि अभी लोकसभा चुनाव होने पर एनडीए को लोकसभा में 315 सीटें मिल सकती हैं. वहीं यूपीए के खाते में 62 और अन्य के खाते में 85 सीटें आ सकती हैं.
पोल के नतीजों के मुताबिक उत्तर भारत में 51 फीसदी वोट शेयर के साथ एनडीए सबसे आगे है. यूपीए को 33 फीसदी और अन्य को 12 फीसदी वोट शेयर मिला है. वहीं 4 फीसदी वोट शेयर का कुछ निश्चित नहीं है. पश्चिमी भारत में एनडीए को 50 फीसदी, यूपीए को 36 और अन्य को 6 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है. वहीं 8 फीसदी वोट शेयर अनिश्चित है.
पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत में भी एनडीए का दबदबा है. यहां उसे 42 फीसदी, यूपीए को 29 और अन्य को 22 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है.दक्षिण भारत में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. यहां एनडीए को 33 फीसदी और यूपीए को 27 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है जबकि अन्य दलों को यहां 32 फीसदी वोट शेयर मिलने का अनुमान जताया गया है. 8 फीसदी वोट शेयर अनिश्चित है जो यहां गेंम चेंजर साबित हो सकता है.
नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के लिए पहली पसंद
सर्वे में लोगों से प्रधानमंत्री के 13 चेहरों को लेकर भी उनकी राय ली गई. इसमें 59 फीसदी लोगों ने नरेंद्र मोदी को अपनी पहली पसंद बताया है. दूसरे नंबर पर 15 फीसदी लोग राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहते हैं. 4 फीसदी लोगों की पसंद सोनिया गांधी और ममता बनर्जी बनर्जी हैं. 3फीसदी लोगों ने अरविंद केजरीवाल को इस पद के लिए अपनी पसंद बताया. 2 फीसदी लोगों ने मायावती को इसके लिए योग्य बताया. अखिलेश यादव, नितिश कुमार, मुलायम सिंह यादव, नवीन पटनायक, शरद पवार, चंद्रबाबू नायडू और शशि थरूर को 1-1 फीसदी लोगों ने प्रधानमंत्री पद के लिए अपनी पसंद बताया है.
Narendra Modi leads popularity stakes with 59% voters preference followed by Rahul Gandhi at 15% #NationalTrackerPoll pic.twitter.com/ELFjTrL5fU
— VDPAssociates (@VDPAssociates) June 30, 2017
सरकार के कामकाज से खुश हैं लोग
सर्वे में सरकार के काम काज को लेकर विभिन्न मुद्दों पर 15 राज्यों के लोगों से उनका राय पूछी गई. कि वे संतुष्ट है या नहीं? इसमें मंहगाई, बिजली, भ्रष्टाचार, रोजगार, मीडिया की आजादी, आंतरिक सुरक्षा और जीएसटी को लेकर सवाल पूछे गए, जिसमें सामने आया है कि 61 फीसदी लोग केंद्र सरकार के कामकाज और नीतियों से खुश हैं. गुजरात के 74 फीसदी लोगों को लगता है कि केंद्र सरकार बेहतर काम कर रही हैं वहीं उत्तर प्रदेश में ये आंकड़ा 71 फीसदी है. केरल में सबसे कम 43 फीसदी लोग ही केंद्र सरकार की नीतियों से खुश हैं.
61% of voters nationally satisfied with the performance of Central Government #NationalTrackerPoll pic.twitter.com/uWMIWaKvtd
— VDPAssociates (@VDPAssociates) June 30, 2017
Voter assessment of government performance on various issues #NationalTrackerPoll pic.twitter.com/1QJsF5vQpN
— VDPAssociates (@VDPAssociates) June 30, 2017
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.