IIT हैदराबाद में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, पुलिस ने जताई खुदकुशी की आशंका

Written By: India.com Hindi News Desk Updated by: Parinay Kumar
Updated Date:August 31, 2022 6:49 PM IST

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद (IIT-Hyderabad) के कैंपस में एक छात्र का शव मिला है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि मामला खुदकुशी का लगता है.

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद (IIT-Hyderabad) के कैंपस में एक छात्र का शव मिला है. पुलिस ने बुधवार को बताया कि मामला खुदकुशी का लगता है. उन्होंने बताया कि पुलिस को बुधवार सुबह 11.30 बजे संस्थान से सूचना मिली. हालांकि घटना मंगलवार रात की हो सकती है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का टाइम और उससे जुड़ी कई और जानकारी सामने आ पाएगी.

Advertising
Advertising

पुलिस ने बताया कि MTech सेकंड ईयर के छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी की है. हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. उन्होंने बताया कि फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है कि छात्र ने यह कदम क्यों उठाया है.

पुलिस ने बताया कि छात्र आंध्र प्रदेश का रहने वाला है. उसके माता पिता को सूचना दे दी गई है. उनके आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा.

(इनपुट: PTI)

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें