
Kajal Kumari
पत्रकारिता में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. साल 2009 में पीटीएन न्यूज चैनल से कैरियर की शुरुआत. 2011 से 2014 तक DDNews में कॉपी एडिटर, साल 2016 से 2020 ... और पढ़ें
IMD Alert: पूरा उत्तर भारत अभी शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है. ऐसी स्थिति 20 जनवरी तक बने रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं जो 18 जनवरी और 20 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं जिसके परिणामस्वरूप, उत्तर पश्चिम भारत में जारी भीषण ठंड और शीत लहर की स्थिति 19 जनवरी, 2023 से कम होने की संभावना है.
दिल्ली में आज सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, पालम में सुबह 5.30 बजे तक न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इन जगहों पर हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने कहा है कि 18 जनवरी, 2023 की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है जिसके कारण, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम छिटपुट बारिश होने की संभावना है. वहीं 18 से 20 जनवरी 2023 के दौरान उत्तराखंड में भी हल्की बारिश हो सकती है.
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 20 से 24 जनवरी 2023 के दौरान हल्की-मध्यम बिखरी/काफी व्यापक वर्षा हो सकती है और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 22 से 24 जनवरी, 2023 को हल्की-मध्यम छिटपुट वर्षा होने की संभावना है.
20 जनवरी के बाद लोगों को ठंड से राहत मिलेगी
विभाग के मुताबिक एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 20 की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर सकता है जिसके बाद अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस हो सकती है और ठंड से लोगों को राहत मिलने की संभावना है.
17 जनवरी की सुबह तक उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है और 18 जनवरी तक मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा. 19 से 21 जनवरी 2023 के दौरान तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी.
18 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट आएगी
18 जनवरी तक पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा. 18 जनवरी तक गुजरात में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने और उसके बाद तापमान के 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है. अगले 4 से 5 दिनों के दौरान उत्तरी भारत के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.
17 से 19 जनवरी तक इन राज्यों में भीषण ठंड पड़ेगी
18 जनवरी तक राजस्थान, पंजाब और हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई/कुछ हिस्सों में और उसके बाद 19 जनवरी को पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में शीत लहर से गंभीर शीत लहर की स्थिति की संभावना है. 17 से 19 जनवरी के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार में; 17 से 18 जनवरी, 2023 को मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, छिटपुट स्थानों पर पाला पड़ने की संभावना है.
17 और 18 जनवरी को इन राज्यों में घना कोहरा छाया रहेगा
17 और 18 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश और पश्चिम उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के समय अलग-अलग इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 16-18 जनवरी के दौरान अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
इन राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी जारी
17 से 18 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के ऊपर पॉकेट; 17 से 19 जनवरी के दौरान बिहार के ऊपर; 17 जनवरी को ओडिशा में और 17 से 20 जनवरी के दौरान असम,मेघालय और त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बने रहने की संभावना है.
वहीं, 17 जनवरी को राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश; उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Bihar की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.