Weather Update Today: आज करवा चौथ है. हर कोई जानना चाहता है कि उसके इलाके में आज चांद दिखेगा या नहीं. मौसम विभाग के अनुसार, आज के दिन कई राज्यों में मौसम खराब रहेगा तो कई जगहों पर बारिश नहीं होगी और मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज बारिश होगी. मध्य प्रदेश के पांच जिलो में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. बालाघाट, सिवनी,मंडला,डिंडोरी,अनूपपुर में मूसलाधार बारिश होगी. रीवा, शहडोल, जबलपुर नर्मदापुरम, सागर,इंदौर,भोपाल,उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में बौछार पड़ने का अलर्ट है.
वहीं. छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होगी. प्रदेश के एक दो स्थानों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. मौसम खराब होने से तापमान में गिरावत दर्ज की गई है. रायपुर में तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया. सबसे ज्यादा राजनांदगांव में 32.1 डिग्री तापमान दर्ज. सबसे कम अंबिकापुर में 27.9 डिग्री तापमान दर्ज हुआ.
मौसम विभाग के अनुसार, आज असम और मेघालय के अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी और दिन के दौरान ‘‘एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी और कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होगी. बृहस्पतिवार से शनिवार तक राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. असम में बाढ़ की स्थिति बुधवार को गंभीर बनी रही जहां कई जिलों में लगातार बारिश से करीब 40,000 लोग प्रभावित हुए हैं. ब्रह्मपुत्र नदी जोरहाट के नीमतीघाट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है.
दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और पश्चिमी यूपी में आज मौसम साफ रहेगा. रात में चांद दिखने की पूरी संभावना है. इसके अलावा राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी मौसम साफ रहेगा. पूर्वी यूपी और बिहार में आज कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं असम के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बने रहने से भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है. बिहार की राजधानी पटना, रोहतास, औरंगाबाद, गया समेत कुछ जगहों पर बारिश होगी.
बता दें कि यूपी के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं. यूपी के 18 जिलों के 1370 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं और इनमें बलरामपुर में सबसे ज्यादा 287 गांव शामिल हैं. इसके अलावा सिद्धार्थनगर में 129, गोरखपुर में 120, श्रावस्ती में 114, गोण्डा में 110, बहराइच में 102, लखीमपुर खीरी में 86 और बाराबंकी में 82 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं. कई जिलों में नदिया उफान पर हैं.बाढ़ की वजह से लाखों लोग प्रभावित हैं. वहीं, अरुणाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण सियांग नदी में जलस्तर बढ़ गया है, जिसके मद्देनजर पूर्व सियांग जिले के निचले इलाकों के लिए ‘हाई अलर्ट’ जारी किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Chhattisgarh की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.