Imd Issues High Alert Regarding Cyclone Fengal In Tamil Nadu Puducherry Flight Movement Stopped From Chennai Airport
तमिलनाडु-पुडुचेरी में चक्रवात 'फेंगल' को लेकर हाई अलर्ट, चेन्नई एयरपोर्ट से बंद हुई विमानों की आवाजाही
Cyclone Fengal Updates: मौसम विभाग ने बताया कि चक्रवाती फेंगल पुडुचेरी क्षेत्र के करीब है. इस तूफान के प्रक्रिया पूरी होने में लगभग चार घंटे लग सकते हैं.
चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में अपनी दस्तक दे दी है. यहां के तटों को पूरी तरह पार करने में फेंगल को लगभग चार घंटे का समय लग सकता है. आईएमडी-क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के अतिरिक्त महानिदेशक ने न्यूज एजेंसी ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि चक्रवाती फेंगल पुडुचेरी क्षेत्र के करीब है और पहुंचने की प्रक्रिया पूरी होने में लगभग चार घंटे लग सकते हैं.
फेंगल ने पुडुचेरी-तमिलनाडु में दी दस्तक
उन्होंने कहा, नवीनतम अवलोकन से संकेत मिलता है कि चक्रवात कुछ हद तक तट को पार कर चुका है. इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और पुडुचेरी के करीब कराईकल और महाबलीपुरम के बीच उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों को पार करने की संभावना है. आईएमडी ने कहा, कि अगले तीन से चार घंटों के दौरान 70-80 किमी प्रति घंटे की हवा की गति के साथ, यह चक्रवाती तूफान 90 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकता है.
चेन्नई एयरपोर्ट पर बंद हुई विमानों की आवाजाही
चक्रवाती तूफान ‘फेंगल’ के परिणामस्वरूप तेज हवाएं चलने और भारी बारिश के कारण शनिवार को चेन्नई हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन रोक दिया गया. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, फेंगल और पूर्वानुमानित तेज हवाओं के मद्देनजर विमानन कंपनियों द्वारा व्यक्त की गईं सुरक्षा चिंताओं के बाद चेन्नई हवाई अड्डे का संचालन 30.11.2024 (आज) को 12:30 बजे से 19:00 बजे तक निलंबित रहेगा. हम यात्रियों को सलाह देते हैं कि वे अपनी उड़ानों के बारे में अपनी संबंधित एयरलाइन से जानकारी लें.
आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की आशंका
मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के एसपीएसआर-नेल्लोर, तिरुपति और चित्तूर जिलों में एक या दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. रविवार को प्रकाशम, एसपीएसआर-नेल्लोर, वाईएसआर कडप्पा, अन्नामय्या, तिरुपति और चित्तूर जिलों में एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है.
इस बीच, मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आपदा प्रबंधन अधिकारियों, जिला कलेक्टरों और संबंधित विभागों के साथ बारिश की स्थिति की समीक्षा की. नायडू ने अधिकारियों को वास्तविक समय में स्थिति का आकलन करने और उचित कदम उठाने के निर्देश दिए.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.