Kal Ka Mausam 10 August: आसमान से बरसेगी आफत! 16 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें दिल्ली-यूपी का हाल

Written By: Gargi Santosh Updated by: Gargi Santosh
Updated Date:August 9, 2026 5:31 PM IST

IMD Weather Update 10 August: 10 अगस्त को दिल्ली, यूपी समेत 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और अचानक जलस्तर बढ़ने की चेतावनी दी है.

  • अगले 12 घंटों में कई राज्यों में तेज बारिश और आंधी आ सकती है
  • 16 राज्यों में बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट है
  • पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा है
  • दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान समेत कई राज्यों में मौसम बदलेगा

कल का मौसम 10 अगस्त: देशभर में मौसम फिर करवट लेने के संकेत दे रहा है. IMD ने बताया कि देश के कई हिस्सों में अगले 12 घंटों के दौरान बारिश और आंधी का दौर तेज हो सकता है. वहीं, कई राज्यों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है. पहाड़ी इलाकों में भी लगातार बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि देशभर में कल यानि सोमवार (10 अगस्त) को मौसम कैसा रहेगा?

Advertising
Advertising

दिल्ली में कल का मौसम (Delhi Weather Tomorrow)

दिल्ली में कल बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान, राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 34 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

UP में कल आंधी के साथ बारिश (UP Kal Ka Mausam)

यूपी के मेरठ, हापुड़, नोएडा, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, झांसी, इटावा, कानपुर, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, बांदा, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में बारिश और आंधी की संभावना है. कुछ इलाकों में हवाओं की रफ्तार 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

बिहार-झारखंड में बारिश का जोर (Jharkhand Weather Update)

बिहार में गया, चंपारण, नवादा, बांका, मुंगेर, पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा और सुपौल समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. वहीं झारखंड के रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, जमशेदपुर, पलामू, खूंटी और दुमका में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

भोपाल में कल मौसम कैसा रहेगा (MP Weather Tomorrow)

मध्य प्रदेश के विदिशा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, रीवा, इंदौर, भोपाल, कटनी, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, जबलपुर, सिवनी, भिंड और छतरपुर में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. कल भोपाल में अधिकतम 28 और न्यूनतम 24 डिग्री तापमान रह सकता है.

राजस्थान-पंजाब में भी बदलेगा मौसम (Rajasthan Mausam)

इसके अलावा पंजाब के होशियारपुर, बठिंडा, कपूरथला, मोहाली, पटियाला, संगरूर, बरनाला, अमृतसर और चंडीगढ़ में तेज बारिश हो सकती है. राजस्थान के झुंझुनू, सीकर, चूरू, कोटा, जालोर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जैसलमेर, जयपुर, टोंक, दौसा और अलवर में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है.

पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश की संभावना (Himachal Weather)

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश हो सकती है. हिमाचल के कांगड़ा, सिरमौर, शिमला, मंडी, चंबा, कुल्लू और सोलन में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है. जम्मू-कश्मीर के पुंछ, मीरपुर, कुलगाम, जम्मू, कठुआ, शोपियां, डोडा, राजौरी, किश्तवाड़ और अनंतनाग में भारी बारिश और आंधी का खतरा है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें