Kal Ka Mausam 8 August: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत कल इन राज्यों में झमाझम बारिश, घर से निकलने से पहले पढ़ लें अपडेट

Written By: Gargi Santosh Updated by: Gargi Santosh
Updated Date:August 7, 2026 6:46 PM IST

IMD Weather Update 8 August: शनिवार को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 16 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट है. जानिए किन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश होगी.

  • 8 अगस्त को यूपी-बिहार समेत 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है
  • कुछ इलाकों में 75 किमी/घंटा तक की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है
  • पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन, जबकि पूर्वी भारत में वज्रपात का खतरा बना हुआ है
  • कई राज्यों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज तूफान की भी चेतावनी है

कल का मौसम 8 अगस्त: देश के कई हिस्सों में हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने एक बड़ा अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, कल उत्तर, पूर्व, मध्य और पश्चिम भारत में भारी बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना है. कुछ स्थानों पर 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा भी बताया है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं देशभर में कल यानी शनिवार (8 अगस्त) को मौसम कैसा रहेगा?

Advertising
Advertising

दिल्ली में कल का मौसम (Delhi Weather Tomorrow)

IMD के मुताबिक यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और केरल में भी भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट है. राजधानी दिल्ली में 8 अगस्त को भारी बारिश और 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

यूपी के इन हिस्सों में कल झमाझम बारिश (UP Kal Ka Mausam)

इसके अलावा यूपी के मेरठ, नोएडा, हापुड़, आगरा, मथुरा, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, झांसी, मिर्जापुर, बलिया समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. इस दौरान, 50 से 55 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

बिहार-झारखंड में भी भारी बारिश (Jharkhand Weather)

बिहार के गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाली, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, सहरसा सहित कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी है. झारखंड के रांची, बोकारो, हजारीबाग, जमशेदपुर, पलामू, खूंटी और दुमका में 8 और 9 अगस्त को भारी बारिश हो सकती है.

राजस्थान और पंजाब में कल का मौसम (Rajasthan Weather Update)

राजस्थान के जयपुर, अजमेर, अलवर, सीकर, झुंझुनू, भरतपुर, कोटा और उदयपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश और आंधी आ सकती है. पंजाब के अमृतसर, पटियाला, मोहाली, कपूरथला, बठिंडा और चंडीगढ़ में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है.

मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश (MP Weather)

मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, रीवा, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट और विदिशा समेत कई जिलों में भी तेज बारिश और 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. वहीं पश्चिम बंगाल के कोलकाता, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, मालदा और बांकुड़ा में तेज बारिश और 60 से 65 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

पहाड़ी राज्यों में ज्यादा खतरा (Himachal Weather Update)

पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड के बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, हरिद्वार, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल में मध्यम से भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा है. हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा और सोलन में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां 70 किमी/घंटा तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, राजौरी, पुंछ, कठुआ, डोडा और किश्तवाड़ में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें