Kal Ka Mausam 9 August: कल भी बिगड़ेगा मौसम! दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश-तूफान, जानें अपने शहर का हाल

Written By: Gargi Santosh Updated by: Gargi Santosh
Updated Date:August 8, 2026 5:24 PM IST

IMD Weather Update 9 August: मौसम विभाग ने 9 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है. पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा है. जानें देशभर में मौसम का हाल.

  • 9 अगस्त को देश के कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है
  • कुछ इलाकों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती
  • दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में मौसम बिगड़ने की चेतावनी है
  • पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा है

कल का मौसम 9 अगस्त: देश के कई हिस्सों में अगले 14 से 15 घंटों में बारिश और तेज हवा बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने कल उत्तर भारत से लेकर मध्य और पूर्वी भारत तक कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. इस दौरान, कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. तेज हवाओं और बिजली गिरने के खतरे को देखते हुए किसानों, मछुआरों और खुले इलाकों में काम करने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. चलिए इस खबर में आपको बताते हैं कल यानी रविवार (9 अगस्त) को देशभर में मौसम कैसा रहेगा?

Advertising
Advertising

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा (Delhi Weather Tomorrow)

देश की राजधानी में 9 अगस्त को भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. हवा 30-40 किमी प्रति घंटे तक चल सकती है, इस दौरान दिल्ली का तापमान 34/24 डिग्री के आसपास रहेगा.

यूपी में कल भी बारिश और आंधी (UP Kal Ka Mausam)

यूपी के मेरठ, हापुड़, नोएडा, मथुरा, आगरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, झांसी, इटावा, फिरोजाबाद, कानपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, बांदा, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया में बारिश-आंधी का अलर्ट है. यहां हवा 50-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी.

बिहार-झारखंड में बारिश के आसार (Bihar Weather Update)

बिहार के गया, चंपारण, रोहतास, नवादा, बांका, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, बक्सर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, बेगूसराय, सहरसा और सुपौल में बारिश-आंधी हो सकती. झारखंड के रांची, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, जमशेदपुर, पलामू, खूंटी और दुमका में तेज बारिश के साथ 50-60 किमी प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं.

पंजाब और राजस्थान में भी बारिश (Punjab Weather Tomorrow)

वहीं, पंजाब में होशियारपुर, बठिंडा, कपूरथला, मोहाली, पटियाला, संगरूर, बरनाला, अमृतसर और चंडीगढ़ में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है. राजस्थान के झुंझुनू, सीकर, चूरू, कोटा, जालोर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जैसलमेर, जयपुर, टोंक, दौसा और अलवर में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट है.

मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश और हवाओं (MP Weather Update)

मध्य प्रदेश के विदिशा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, रीवा, इंदौर, भोपाल, कटनी, दमोह, पन्ना, टीकमगढ़, जबलपुर, सिवनी, भिंड और छतरपुर में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र में भी मौसम खराब रहने की संभावना है.

पहाड़ों से मैदान तक सतर्क रहने की जरूरत (Himachal Weather)

भारी बारिश के कारण उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भूस्खलन, सड़क बाधित होने और जलस्तर बढ़ने का खतरा है. उत्तराखंड के बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल में बारिश हो सकती है. हिमाचल के कांगड़ा, सिरमौर, शिमला, मंडी, चंबा, कुल्लू और सोलन में बारिश के साथ हवा 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. जम्मू-कश्मीर के पुंछ, मीरपुर, कुलगाम, जम्मू, कठुआ, शोपियां, डोडा, राजौरी, किश्तवाड़ और अनंतनाग में भी भारी बारिश और आंधी का खतरा है.

Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें