Today Weather 20th MAY: IMD ने जारी की आंधी और तेज बारिश की चेतावनी, जानें देश के मौसम का हाल

IMD Weather 20 may: बुधवार को 19 राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. जानिए दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड समेत सभी राज्यों का मौसम पर ताजा अपडेट.

Written by: Gargi Santosh
Updated: May 20, 2026, 6:32 AM IST

देशभर में इस समय पड़ रही भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है, लू और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल कर दिया है. हालांकि, मौसम विभाग ने अगले 17 घंटों के अंदर 19 राज्यों में आंधी, तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. जानिए बुधवार (20 मई, 2026) को कहां पर कैसा मौसम रहेगा?

दिल्ली, यूपी और राजस्थान में गर्मी का डबल अटैक

राजधानी दिल्ली में 20 मई को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है, लेकिन लू का असर बना रहेगा. अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इस दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा से करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 21 मई को भी गर्म हवाओं और तेज झोंकों की संभावना है.

वहीं, यूपी में भी भीषण गर्मी का कहर जारी है. बांदा में तापमान 47.6 डिग्री तक पहुंच चुका है. आगरा, नोएडा, जालौन, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है. दूसरी तरफ राजस्थान के जयपुर, बीकानेर, जैसलमेर, कोटा और श्रीगंगानगर में 25 मई तक लू और तेज गर्म हवाओं की चेतावनी जारी की गई है.

ये भी पढ़ें: देशभर में 20 मई को बंद रहेंगी दवा की दुकानें, किस बात से नाराज हैं केमिस्ट?

बिहार, झारखंड और उत्तराखंड में बारिश

बिहार में 20 से 25 मई के बीच तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पटना, पूर्णिया, भागलपुर और गया में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाओं की स्पीड 81 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. वहीं झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और मयूरगंज में भी बारिश और तूफान की संभावना है. दूसरी तरफ उत्तराखंड में 20 से 23 मई के बीच मौसम बदल सकता है. देहरादून में आंशिक बादल छाने के आसार हैं, जबकि उत्तरकाशी और चमोली में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में तेज हवाएं और गर्मी दोनों का असर देखने को मिल सकता है.

हिमाचल, पंजाब और MP में कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश में अगले 48 घंटों के दौरान झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है. शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और ऊना में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. वहीं पंजाब में 25 मई तक लू का अलर्ट जारी किया गया है. अमृतसर, लुधियाना, बठिंडा, पटियाला और फरीदकोट में गर्म हवाएं चल सकती हैं. दूसरी ओर मध्य प्रदेश में भी 25 मई तक गर्मी और लू का असर बना रहेगा. भोपाल, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर और इंदौर में तेज गर्मी पड़ सकती है, हालांकि कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवाओं की भी संभावना जताई गई है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.