भारतवासियों को भीषण गर्मी और उमस से जल्द ही राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने रविवार (7 जून) के लिए देश भर में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. राजधानी दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पहाड़ी राज्यों में मौसम करवट ले सकता है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है. चलिए आपको बताते हैं कल यानी रविवार (7 जून) को मौसम कैसा रहेगा, इस पर IMD ने क्या कहा?
दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है. वहीं उत्तर प्रदेश के मेरठ, आगरा, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज और गोरखपुर समेत कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाएं चल सकती हैं.
बिहार के पटना, गया, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. झारखंड के धनबाद, बोकारो, दुमका, हजारीबाग और पलामू जैसे इलाकों में भी तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है.
पश्चिम बंगाल के मालदा, हावड़ा, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया और उत्तर 24 परगना जैसे जिलों में भी खराब मौसम का असर दिख सकता है. इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ सकती हैं. इसलिए खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है.
मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, विदिशा, धार, खरगोन और कटनी सहित कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. वहीं पूर्वोत्तर भारत में असम, त्रिपुरा और मेघालय में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अनुमान जताया है. असम के गुवाहाटी, जोरहाट, धुबरी और कोकराझार जैसे क्षेत्रों में जलभराव देखने को मिल सकता है.
उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम खराब रहने की आशंका है. जहां बारिश के साथ भूस्खलन और सड़क बाधित होने जैसी स्थितियां बन सकती हैं. जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भी तेज हवाओं और बारिश का असर देखने को मिल सकता है.
दक्षिण भारत के राज्यों में भी मौसम पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है. केरल में मानसून की बारिश तेज होने की संभावना है, जबकि तमिलनाडु के चेन्नई, कोयंबटूर, नीलगिरि, मदुरै और कन्याकुमारी समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है.
वहीं, कर्नाटक के कई हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, बिजली के खंभों और बड़े पेड़ों से दूर रहने की सलाह दी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.