By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- In World First Air India Crosses Saudi Airspace To Israel
पहली बार सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र से होकर इस्राइल पहुंचा एयर इंडिया का प्लेन
सऊदी अरब द्वारा इस्राइल जाने वाली उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति के बाद यह पहली उड़ान थी
तेल अवीव: एयर इंडिया ने गुरुवार को दिल्ली से इस्राइल की राधानी तेल अवीव के लिए उड़ान शुरू की. सऊदी अरब द्वारा इस्राइल जाने वाली उड़ानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति के बाद यह पहली उड़ान थी, जो तेल अवीव पहुंची. यह अरब शासन और इस्राइल के बीच रिश्ते सुधरने के संकेत हैं. एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 139 ने तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर तय समय से करीब आधा घंटे की देरी से उतरी.
#AirIndia begins direct flight service between #India–#Israel
Read @ANI story | https://t.co/1dOaWu35i0 pic.twitter.com/LgD368AyqP
— ANI Digital (@ani_digital) March 22, 2018
इस्राइल के परिवहन मंत्री यिजरायल केट्ज ने समाचार एजेंसी एएफपी से कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है. उन्होंने कहा, यह पहली बार है कि सऊदी अरब और इस्राइल के बीच एक आधिकारिक संबंध स्थापित हुआ है. इस मौके पर इस्राइल के पर्यटन मंत्री भी उड़ान के स्वागत के लिए उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह नए युग की शुरुआत है.
सऊदी अरबद्वारा इस्राइल जाने वाली वाणिज्यिक उड़ानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोलने के बाद अब हफ्ते में तीन उड़ानें संचालित होंगी. इस्राइल की सरकारी विमान कंपनी ईआई एआ वर्तमान में मुंबई के लिए भारतीय सेवा का संचालन करती है, जो कि सऊदी अरब और ईरान के ऊपर से उड़ने से बचने के लिए लाल सागर के ऊपर से होकर गुजरती है. (भाषा-इनपुट)
Also Read:
-
US-Israel vs Iran War LIVE Updates: ईरान ने बहरीन और कुवैत पर किए ड्रोन हमले, इजरायल ने खामेनेई के वारिस को टारगेट करने की धमकी दी
-
ईरान-इजरायल जंग के बीच गाजियाबाद क्यों हुआ अलर्ट? विदेश में फंसे अपनों की जानकारी देने के लिए जारी किए ये नंबर
-
40 साल से लापता इस सैनिक की कब्र खोज रहा है इजरायल, लेबनान में बनाया गया था बंदी, जानिए 1986 में क्या हुआ था
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें