By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- Income Tax Department Raids At 74 Places In Tamil Nadu In Connection With The Investigation Of Tax Evasion
टैक्स चोरों पर आयकर विभाग का एक्शन, तमिलनाडु के 74 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई व कोयम्बटूर की दो जगहों पर दो रियल्टी समूहों व रिटेल चेन सरवण स्टोर्स के परिसरों में छापे मारे जा रहे हैं
नई दिल्ली/तमिलनाडु: टैक्स चोरी पर जबरदस्त एक्शन लेते हुए आयकर विभाग ने कुछ रियल एस्टेट समूहों और एक रिटेल स्टोर चेन के खिलाफ कर चोरी की जांच के सिलसिले में मंगलवार को तमिलनाडु के 74 स्थानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे अभी तलाशी अभियान जारी है. रिटेल स्टोर चेन के मालिक के आवासीय परिसर को भी आयकर अधिकारियों की टीम खंगाल रही है. आधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 70 आयकर अधिकारियों की टीम स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी की कार्रवाई कर रही है.
RSS नेता इंद्रेश कुमार ने नवजोत सिंह सिद्धू, आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह को बताया ‘देशद्रोही’
Tamil Nadu: I-T department conducting raids at 70 locations in Chennai; Visuals from at Saravana Stores at T-Nagar pic.twitter.com/ZsUgBx2eeb
— ANI (@ANI) January 29, 2019
तलाशी अभियान जारी है
एक आयकर अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई और कोयम्बटूर के दो जगहों पर दो रियल्टी समूहों और रिटेल चेन सरवण स्टोर्स के परिसरों में छापे मारे जा रहे हैं. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि सरवण समूह के मालिक योगीराथिनम पोंडुरई के परिसर में भी कार्रवाई के तहत छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि छापे के अंतर्गत कुल 74 स्थानों की तलाशी की जा रही है और 70 आयकर अधिकारियों की एक टीम पुलिस की सहायता से यह अभियान चला रही है. विभाग ने पिछले महीने सरवण भवन की दुकानों समेत राज्य के कई लोकप्रिय भोजनालयों में बड़े पैमाने पर छापे मारे थे.
चुनाव के बाद भारत की नई सरकार से करेंगे बात, मौजूदा सरकार से कोई उम्मीद नहीं: पाकिस्तान
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें