
Shivendra Rai
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए ... और पढ़ें
10 big points of Prime Minister Narendra Modi’s speech: आजादी का 79वां पर्व पूरे देश में उत्साह और गौरव के साथ मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से इस अवसर पर देशवासियों को संबोधित किया. आइये जानते हैं पीएम मोदी के संबोधन की 10 बड़ी बातें.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज मैं युवा वैज्ञानिकों, प्रतिभाशाली युवाओं, इंजीनियरों, पेशेवरों और सरकार के सभी विभागों से आग्रह करता हूं कि हमारे पास अपने स्वयं के मेड इन इंडिया लड़ाकू विमानों के लिए जेट इंजन होने चाहिए.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “देश को विकसित बनाने के लिए हम अब समुद्र मंथन की ओर भी जा रहे हैं. हम हमारे समुद्र के भीतर के तेल और गैस के भंडार को खोजने की दिशा में मिशन मोड में काम करना चाहते हैं. ”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारे देश में 50-60 साल पहले सेमीकंडक्टर की फैक्ट्री का विचार चालू हुआ. आज जो सेमीकडक्टर पूरी दुनिया की ताकत बन गया है. 50-60 साल वे फाइल लटक गई, अटक गई, भटक गई. सेमीकंडक्टर के विचार की भ्रूण हत्या हो गई …हम सेमीकंडक्टर पर मिशन मोड पर काम कर रहे हैं…इस साल के अंत तक भारत में लोगों द्वारा निर्मित मेड इन इंडिया सेमीकंडक्टर चिप्स बाजार में आ जाएंगे.”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारा देश कई दशकों से आतंक को झेलता आया है…अब हमने एक न्यू नॉर्मल प्रस्थापित किया है. आतंक को और आतंकियों को ताकत देने वालों को अब हम अलग-अलग नहीं मानेंगे…भारत ने तय कर लिया है कि परमाणु की धमकियों को अब हम सहने वाले नहीं है…”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज मुझे लाल किले की प्राचीर से ऑपरेशन सिंदूर के वीर जांबाजों को सलाम करने का अवसर मिला है…हमारे वीर सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है. 22 अप्रैल को पहलगाम में सीमापार से आतंकियों ने आकर जिस प्रकार का कत्लेआम किया, धर्म पूछकर लोगों को मारा गया…पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था…ऑपरेशन सिंदूर उसी आक्रोश की अभिव्यक्ति है…हमारी सेना ने वो करके दिखाया जो कई दशकों तक कभी नहीं हुआ था। दुश्मन की धरती पर घुसकर आतंकी मुख्यालयों को मिट्टी में मिला दिया…”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत ने तय कर लिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे. देशवासियों को पता चला है कि सिंधु का समझौता कितना अन्यायपूर्ण है, कितना एकतरफा है. भारत की नदियों से निकलता पानी दुश्मनों के खेत को सींच रहा है. मेरे देश के किसान और धरती पानी के बिना प्यासी है. ये ऐसा समझौता था जिसने पिछले 7 दशक से मेरे देश के किसानों का अकल्पनीय नुकसान किया है. हिंदुस्तान के हक का जो पानी है उस पर अधिकार सिर्फ और सिर्फ हिंदुस्तान का और यहां के किसानों का है… किसान हित में राष्ट्र हित में ये समझौता हमें मंजूर नहीं है.”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “स्पेस सेक्टर का कमाल तो हर देशवासी देख रहा है. हमारे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला स्पेस स्टेशन से लौट चुके हैं और आने वाले कुछ दिनों में भारत आ रहे हैं. हम स्पेस में भी अपने दम पर आत्मनिर्भर भारत गगनयान की तैयारी कर रहे हैं. हम अपना स्पेस स्टेशन बनाने की दिशा में हैं. ”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आज 140 करोड़ देशवासियों का एक ही मंत्र होना चाहिए-समृद्ध भारत। अगर कोटि-कोटि लोगों के बलिदान से स्वतंत्र भारत हो सकता है तो कोटि-कोटि लोगों के संकल्प से, आत्मनिर्भर बनने से, वोकल फॉर लोकल की बात करने से समृद्ध भारत भी बन सकता है. वो पीढ़ी स्वतंत्र भारत के लिए खप गई थी और यह पीढ़ी समृद्ध भारत के लिए नए कदम उठाए, यही समय की मांग है…”
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछला दशक सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन का था, अब हमें बड़े लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना होगा. पीएम मोदी ने कहा कि हमने अगली पीढ़ी के सुधारों पर कार्य बल गठित करने का फैसला किया है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत 10 नए परमाणु रिएक्टरों पर तेजी से काम कर रहा है और देश ने अपनी परमाणु ऊर्जा क्षमता को 2047 तक दस गुना बढ़ाने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा, “10 नए परमाणु रिएक्टरों पर तेजी से काम चल रहा है और 2047 तक हमने अपनी परमाणु ऊर्जा क्षमता को दस गुना बढ़ाने का संकल्प लिया है… हम परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में बड़े सुधार ला रहे हैं.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.