
Shivendra Rai
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए ... और पढ़ें
PM Narendra Modi Speech: देश ने आजादी का 79वां पर्व उत्साह और गौरव के साथ मनाया जा रहा है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ये दिवस 140 करोड़ संकल्पों का महापर्व है. पीएम मोदी ने सिंधु जल समझौते को लेकर पाकिस्तान को सीधा और साफ जवाब दिया. पीएम मोदी ने कहा कि सिंधु का समझौता एकतरफा है, ये हमारे किसानों के खिलाफ है और इसे हम मंजूर नहीं करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत ने तय कर लिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे. देशवासियों को पता चला है कि सिंधु का समझौता कितना अन्यायपूर्ण है, कितना एकतरफा है. भारत की नदियों से निकलता पानी दुश्मनों के खेत को सींच रहा है. मेरे देश के किसान और धरती पानी के बिना प्यासी है. ये ऐसा समझौता था जिसने पिछले 7 दशक से मेरे देश के किसानों का अकल्पनीय नुकसान किया है. हिंदुस्तान के हक का जो पानी है उस पर अधिकार सिर्फ और सिर्फ हिंदुस्तान का और यहां के किसानों का है… किसान हित में राष्ट्र हित में ये समझौता हमें मंजूर नहीं है.”
#WATCH प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत ने तय कर लिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे। देशवासियों को पता चला है कि सिंधु का समझौता कितना अन्यायपूर्ण है, कितना एकतरफा है। भारत की नदियों से निकलता पानी दुश्मनों के खेत को सींच रहा है। मेरे देश के किसान और धरती पानी के बिना… pic.twitter.com/nKetQ7LuS5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 15, 2025
ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में पैदा हुए आक्रोश की अभिव्यक्ति है और इस अभियान से पाकिस्तान में ऐसी तबाही हुई है कि उसकी नींद उड़ी हुई है. उन्होंने देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में यह भी कहा कि अब भारत ‘न्यूक्लियर ब्लैकमैल’ नहीं सहेगा.
पीएम मोदी ने कहा कि आज मुझे बहुत गर्व हो रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के वीर जाबांजों को सलामी देने का अवसर मिला है. हमारे जाबांज सैनिकों ने दुश्मनों को उनकी कल्पना से परे सजा दी है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सीमा पार से आए आतंकवादियों ने पहलगाम में जिस तरह से कत्लेआम किया, उससे पूरा हिंदुस्तान आक्रोश से भरा हुआ था और पूरा विश्व भी चौंक गया था.
पीएम मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा, “आजादी का यह महापर्व 140 संकल्पों का पर्व है। आजादी का ये पर्व सामूहिक सिद्धियों और गौरव का पर्व है. हृदय उमंग से भरा हुआ है। देश एकता की भावना को मजबूती दे रहा है. 140 करोड़ देशवासी तिरंगे के रंग में रंगे हैं. हर घर तिरंगा है. भारत के हर कोने से, हिमालय हो या रेगिस्तान हो या समुद्र तट हो, हर तरफ एक ही गूंज है- हमारी प्राण से भी प्यारी मातृभूमि का जयगान है.”
समारोह से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. प्रधानमंत्री ने परेड का निरीक्षण भी किया. ध्वजारोहण से पहले पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थलसेना, नौसेना और वायुसेना के प्रमुखों से भेंट की.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.