'अगले 48 घंटे सावधान रहें...', भारत सरकार ने किया अलर्ट, जानें क्या कुछ कहा?
ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को लेकर भारत ने भी अलर्ट जारी कर दिया है. भारत का कहना है कि 48 घंटे आप जहां हैं वहीं रहें.
India Alert on Iran and Israel War: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव को लेकर भारत ने भी अलर्ट जारी कर दिया है. भारत का कहना है कि अगले 48 घंटे सावधान रहें. भारत सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीयों को संदेश दिया है. ईरान में भारतीय दूतावास ने साफ तौर पर कहा है कि अगले 48 घंटे तक सभी भारतीय जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें.
जारी दिशा-निर्देशों में भारतीयों को खासतौर पर सैन्य ठिकानों, बिजली संयंत्रों और अन्य संवेदनशील इलाकों से दूर रहने को कहा गया है. इसके अलावा, बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों पर जाने से भी बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि मौजूदा हालात में ये स्थान अधिक जोखिम भरे हो सकते हैं.
हेल्पलाइन नंबर जारी
एंबेसी ने ये भी कहा है कि जो भारतीय दूतावास की तरफ से उपलब्ध कराए गए होटलों में ठहरे हुए हैं, वे फिलहाल वहीं रहें और बाहर निकलने से बचें. साथ ही, सभी लोगों से लगातार एंबेसी की टीम के संपर्क में रहने और आधिकारिक अपडेट्स पर नजर बनाए रखने को कहा गया है.
अगर किसी को यात्रा करनी भी पड़े, तो वह केवल दूतावास के निर्देश और समन्वय के साथ ही करे. खासकर हाईवे या लंबी दूरी की यात्रा बिना जानकारी दिए न करने की सख्त हिदायत दी गई है. भारतीय दूतावास ने आपातकालीन मदद के लिए कई हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं, जो 24 घंटे एक्टिव रहेंगे. इन नंबरों के जरिए किसी भी तरह की मदद या जानकारी ली जा सकती है.
बता दें कि, ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के कारण पूरे क्षेत्र में हालात संवेदनशील बने हुए हैं. ऐसे में भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर रही है. इस बीच ट्रंप ने भी ईरान को बड़ी चेतावनी दी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें मनोरंजन की और अन्य ताजा-तरीन खबरें