भारत और पाकिस्तान में सीजफायर का क्रेडिट लेने की मची होड़, ट्रंप के बाद अब चीन ने किया ये दावा

पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव में बीच-बचाव करने की चीन के दावे पर अभी भारत की ओर से अधिकारिक प्रतिक्रिया आनी बाकी है.

Published date india.com Published: December 31, 2025 2:23 PM IST
PHOTO- Xi Jinping & PM Modi
PHOTO- Xi Jinping & PM Modi

भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद के सीजफायर को लेकर विश्व स्तर पर राजनीति चल रही है. पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बार-बार यह कह रहे थे कि उनकी वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुका. वहीं अब क्रेडिट की इस लड़ाई में चीन ने एंट्री ले ली है. हालांकि, भारत ने शुरुआत से ही किसी भी तीसरे पक्ष की ओर से ऐसी किसी भी मध्यस्थता से इनकार किया है. हाल ही में चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भारत और पाकिस्तान और कंबोडिया और थाईलैंड समेत कई तनाव वाले क्षेत्रों में शांति के लिए सुलह कराने का क्रेडिट लिया. हालांकि, भारत की तरफ से फिलहाल इस मामले में आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

जानिए क्या बोले चीन के विदेश मंत्री वांग यी

अंतर्राष्ट्रीय स्थिति और चीन के विदेशी संबंधों पर सिंपोजियम में बोलते हुए विदेश मंत्री वांग यी ने कहा, “इस साल स्थानीय लड़ाई और सीमा पार के झगड़े द्वितीय विश्व युद्ध के खत्म होने के बाद के किसी भी समय से ज्यादा बार भड़के. भू-राजनीतिक उथल-पुथल रही. स्थायी शांति बनाए रखने के लिए, हमने एक उद्देश्य के साथ सही रवैया अपनाया और लक्षणों और असली वजहों, दोनों को सुलझाने पर फोकस किया है.” उन्होंने आगे कहा, “हॉटस्पॉट मुद्दों को सुलझाने के इस चीनी तरीके को अपनाते हुए, हमने उत्तरी म्यांमार, ईरानी परमाणु मुद्दे, पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव, फिलिस्तीन और इजरायल के बीच के मुद्दों और कंबोडिया और थाईलैंड के बीच हालिया झगड़े में बीच-बचाव किया.”

डोनाल्ड ट्रंप ने कई बार दोहराया

बता दें, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब तक कई बार इस बात को दोहराया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच उन्होंने युद्ध रुकवाया. हालांकि, भारत लगातार इन दावों को खारिज कर रहा है.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद क्या था चीन का रिएक्शन

हालांकि, ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि भारत द्वारा किया गया सैन्य अभियान उसे अफसोसजनक लगा है.

पहलगाम हमले के बाद ये बोला था चीन

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर चीनी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि चीन हर प्रकार के आतंकवाद का विरोध करता है. इसके साथ ही चीन ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने और संयम बरतने की अपील भी की थी.

पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव में बीच-बचाव करने की चीन के दावे पर अभी भारत की ओर से अधिकारिक प्रतिक्रिया आनी बाकी है. (इनपुट एजेंसी से)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.