By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- India And Russia Will Conduct Naval Exercises Between 4 5 September In The Bay Of Bengal
चीन से विवाद के बीच, बंगाल की खाड़ी में भारत और रूस करेंगे नौसैनिक अभ्यास
इंद्र अभ्यास पहले रूस के व्लादिवोस्तक में आयोजित होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसे टाल दिया गया था.
नई दिल्ली: भारत और रूस की नौसेनाएं बंगाल की खाड़ी में चार से पांच सितंबर के बीच बड़ा सैन्य अभ्यास करेंगी. आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सुरक्षा के क्षेत्र में उभरती हुई चुनौतियों से निपटने के लिए दोनों देशों की नौसेनाओं की क्षमता को और विकसित करने के वास्ते यह अभ्यास किया जाएगा.
सूत्रों ने कहा कि ‘इंद्र नौसैनिक अभ्यास’ के तहत सतह और हवा में मौजूद लक्ष्यों को मार गिराने जैसे अनेक अभ्यास किए जाएंगे. यह अभ्यास ऐसे समय किया जा रहा है जब भारत, पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध की स्थिति में है. इंद्र अभ्यास पहले रूस के व्लादिवोस्तक में आयोजित होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसे टाल दिया गया था.
सूत्रों ने बताया कि इस नौसैनिक अभ्यास में रूसी युद्धपोत एडमिरल विनोग्रादोव, एडमिरल त्रिबुत्स और बोरिस बुतोमा के अलावा हेलीकॉप्टरों का बेड़ा भी भाग लेगा. उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना अपने युद्धपोत रणविजय, सह्याद्रि, किल्टान, शक्ति और हेलीकॉप्टरों के साथ अभ्यास में भाग लेगी.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें