
Vineet Sharan
Vineet Sharan Srivastava एक भारतीय पत्रकार और डिजिटल न्यूज एक्सपर्ट हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 17 वर्षों का अनुभव है. वह असिस्टेंट न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं ... और पढ़ें
India UAE Relations: PM मोदी 18 मई को नीदरलैंड्स जाते समय अबू धाबी में उतरने वाले हैं. सभी की निगाहें इन दोनों देशों पर टिकी हैं, क्योंकि दोनों देश अपने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत कर रहे हैं. 19 जनवरी को जब MBZ अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ तीन घंटे के लिए भारत आए थे, तब एक ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ पर हस्ताक्षर किए थे. दोनों पक्षों ने छह महीने के भीतर एक ‘रणनीतिक रक्षा साझेदारी समझौता’ स्थापित करने और रक्षा औद्योगिक सहयोग, रक्षा नवाचार, विशेष अभियान और इंटरऑपरेबिलिटी, साइबर स्पेस और आतंकवाद-रोधी जैसे क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार करने की योजना बनाई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फारसी खाड़ी के पार से ईरान की ओर से यूएई के फुजैरा बंदरगाह पर किए गए बैलिस्टिक मिसाइल, ड्रोन और क्रूज़ मिसाइल हमले की कड़ी निंदा की. PM ने न केवल UAE के साथ एकजुटता दिखाई, बल्कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता की भी मांग की.
जब से ईरान-अमेरिका युद्ध शुरू हुआ है, UAE को अपने क्षेत्र में स्थित अमेरिकी हवाई अड्डों और इज़रायल के साथ अपने संबंधों के कारण ईरान की ओर से 549 बैलिस्टिक मिसाइलों, 29 क्रूज़ मिसाइलों और 2260 ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ा है.
एचटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिम एशिया में यूएई एकमात्र ऐसा देश है जिस पर इजरायल से भी ज़्यादा ईरानी मिसाइलें दागी गई हैं, क्योंकि तेहरान को इजरायल के साथ UAE के बढ़ते संबंध और साथ ही मध्य-पूर्व में आर्थिक विकास के प्रतीक के रूप में अमीरात की बढ़ती साख रास नहीं आ रही है.
विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान द्वारा फुजैरा बंदरगाह पर किया गया हमला एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था, क्योंकि यह बंदरगाह खोर फक्कन बंदरगाह के साथ मिलकर होर्मुज जलडमरूमध्य के बाहर और ओमान की खाड़ी में स्थित है. UAE के सऊदी अरब के वर्चस्व वाले OPEC से बाहर निकलने के बाद, ये दोनों बंदरगाह वैश्विक ऊर्जा की मांग को पूरा करने में सक्षम होंगे.
ईरान की प्रमुख सैन्य कमान “खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर्स” ने कहा है कि देश के सशस्त्र बलों ने हाल के दिनों में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ कोई मिसाइल या ड्रोन ऑपरेशन नहीं किया है. अर्द्ध-सरकारी समाचार एजेंसी फार्स ने यह जानकारी दी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.