India Covid Update: तीन महीने बाद देश में कम हुई कोरोना की रफ्तार, आज पांच हजार से कम केस मिले

India Covid Update: संक्रमण के नए मामले पिछले तीन माह में सबसे कम हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज मंगलवार को ये जानकारी दी.

Published date india.com Updated: September 6, 2022 11:21 AM IST
corona case
फाइल फोटो- ANI

India Covid Update: भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,417 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 4,44,66,862 हो गई है. देश के लिए अच्छी खबर है कि संक्रमण के नए मामले पिछले तीन माह में सबसे कम हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज मंगलवार को ये जानकारी दी. इसमें बताया कि संक्रमण से 23 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,28,030 हो गई है.

देश में उपचाराधीन मामले घटकर 52,336 रह गए हैं. देश में छह जून को 3,714 नए मामले सामने आए थे. आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.12 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.69 प्रतिशत हो गई है. बीते 24 घंटे में कोविड-19 का इलाज करा रहे लोगों की संख्या में 1,638 की गिरावट दर्ज की गई है.

दैनिक संक्रमण दर 1.20 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.06 प्रतिशत रही. इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,38,86,496 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है. देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 213.72 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे.

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे. पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी. इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे. (एजेंसी इनपुट्स)

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.