India Covid-19 Update: देश में लगातार तीसरे दिन संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी, आज 30,757 नए केस मिले

India Covid-19 Update: आज गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले चौबीस घंटों में कोविड-19 के 30,757 मरीज मिले हैं और इतने ही समय में 541 लोगों की मौत हो गई.

Published date india.com Published: February 17, 2022 10:15 AM IST
Covid-19

India Covid-19 Update: भारत में पिछले चौबीस घंटे में कोरोना मरीजों की संख्या में मामूली उछाल देखने को मिला है. आज गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले चौबीस घंटों में कोविड-19 के 30,757 मरीज मिले हैं और इतने ही समय में 541 लोगों की मौत हो गई. मंत्रालय ने बताया कि पिछले चौबीस घंटे में संक्रमण से 67,538 लोग ठीक भी हुए हैं. जिससे देश में कुल एक्टिव केस की संख्या घटकर 3,32,918 हो गई और डेली पॉजिटिविटी 2.61 फीसदी है.

बुधवार को मिले थे 30,615 मरीज

मालूम हो कि देश में बीते बुधवार को 30,615 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी. इससे एक दिन पहले मंगलवार को 27,409 मामले दर्ज हुए. आंकड़ों पर नजर डाले तो बीते तीन दिनों में देश में संक्रमण के मामले में मामूली बढ़त जारी है. इसी तरह मृतकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है. पिछले 24 घंटों में जहां 541 लोगों की संक्रमण से मौत हुई वहीं बुधवार का आंकड़ा 514 रहा.

1.74 अरब से ज्यादा कोविड-19 वैक्सीन की खुराक दी गई

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक 1,74,24,36,288 कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.