
Shivendra Rai
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले शिवेन्द्र राय को हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से इतिहास में एमए ... और पढ़ें
Missile test in Bay of Bengal: भारत ने एक बार फिर बंगाल की खाड़ी में मिसाइल टेस्ट की तैयारी की है. 17 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच इस क्षेत्र में अस्थायी नो-फ्लाई ज़ोन (NOTAM) जारी किया गया है जिसकी रेंज 3,550 किलोमीटर तक है. पहले यह रेंज केवल 2520 किलोमीटर की थी जिसे बाद में बढ़ा दिया गया.
इस महीने की शुरुआत में भी 1 से 4 दिसंबर के लिए 3,485 किलोमीटर क्षेत्र के लिए नोटम जारी किया गया था जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था. 17 से 20 दिसंबर के लिए जारी किया गया नोटम 3,550 किलोमीटर एरिया के लिए है. इस रेंज को देखते हुए माना ज रहा है कि भारत परमाणु पनडुब्बी से दागी जाने वाली के-4 या के-5 बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण कर सकता है. हालांकि इस बारे में सरकार की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
जिस क्षेत्र को 17 दिसंबर से 20 दिसंबर के बीच डेंजर जोन घोषित किया गया है वो ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से शुरू होकर हिंद महासागर की ओर फैला है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के साथ नौसेना और स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड की देखरेख में ये परीक्षण किया जाएगा.
नोटम जारी होने के बाद उस एयरस्पेस में किसी भी नागरिक विमान को उड़ने की इजाज़त नहीं होती. ऐसा किसी भी तरह के हादसे से बचने के लिए किया जाता है. मिसाइल परीक्षण के दौरान सेनाओं के जेट और ड्रोन भी निगरानी के लिए क्षेत्र में मौजूद होते हैं इसलिए सिविलियन एयरक्राफ्ट्स को इस क्षेत्र से दूर रखा जाता है.
माना जा रहा है कि भारत सबमरीन से लॉन्च होने वाली बैलिस्टिक मिसाइल (SLBM) के-5 का परीक्षण करने वाला है. के का मतलब कलाम से है जिसे भारत के मिसाइल मैन कहे जाने वाले डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के सम्मान में रखा गया है. के सीरीज की मिसाइलें भारत की सबसे सीक्रेट हथियारों में से एक हैं. इसमें के-15 और के-4 ऑपरेशल हैं जिनकी रेंज क्रमशः 700 किमी और 2500 किमी है.
K-5 की रेंज 4000 किमी के करीब मानी जा रही है. इसे खास तौर पर भारत के समुद्र आधारित न्यूक्लियर डिफेंस के लिए बनाया गया है. इस मिसाइल को अरिहंत-क्लास न्यूक्लियर सबमरीन से लॉन्च किया जाना है. K-5 न्यूक्लियर हथियार ले जा सकती है. इस पर लगभग 1-2 टन का वॉरहेड फिट किया जा सकता है. K-5 देश की सेकंड स्ट्राइक क्षमता को मजबूत करती है. भविष्य में के-6 के विकास की भी योजना है जिसकी रेंज 5500 किमी से ज्यादा होगी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.