बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर बाबा रामदेव ने जताई चिंता, भारत से की मदद की अपील

योग गुरु बाबा रामदेव ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर और मंदिरों पर हमले हो रहे हैं जोकि चिंता का विषय है.

Published date india.com Published: August 7, 2024 6:59 AM IST
बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा पर बाबा रामदेव ने जताई चिंता, भारत से की मदद की अपील

Baba Ramdev on Bangladesh Protest: आरक्षण को हटाने की मांग को लेकर शुरू हुए आंदोलन ने बांग्लादेश में भयावक रूप ले लिया है. इस हिंसा में 400 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. सोमवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया जिसके बाद वे भारत आ गईं. वहीं, प्रदर्शनकारियों ने हिंदुओं के घरों पर पत्थराव किए, उनके घरों में आग लगा दी. इतना ही नहीं उन्होंने बांग्लादेश में स्थित मंदिरों को भी नहीं छोड़ा. इसको लेकर अब योग गुरु बाबा रामदेव ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि वहां के हिंदू घरों, मंदिरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हो रहे जानबूझकर हमले शर्मनाक और खतरनाक हैं. बाबा रामदेव ने केंद्र सरकार से बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए राजनयिक और राजनीतिक स्तर पर हर संभव प्रयास करने की अपील की है.

बांग्लादेश में चल रहे राजनीतिक उथल-पुथल के बीच वहां रह रहे हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर भी बाबा रामदेव ने चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि भारत को अपने हिंदू भाइयों की मां, बहन और बेटियों के सम्मान और गरिमा की रक्षा के लिए सतर्क रहना होगा.

बाबा रामदेव ने आरोप लगाया कि कुछ लोग देश में जाति, धर्म और आरक्षण के नाम पर ऐसी ही अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इन प्रयासों का डटकर मुकाबला करना होगा. इस बीच, कई पूर्व राजनयिकों और विशेषज्ञों ने भी बांग्लादेश की स्थिति पर चिंता जताई है. उन्होंने भारत सरकार से सतर्क रहने की अपील की है.

बांग्लादेश में छात्रों के विरोध प्रदर्शन शुरू में सिविल सेवा कोटे को खत्म करने की मांग के साथ शुरू हुए थे, लेकिन बाद में ये बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों में बदल गए, जिसके कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देना पड़ा और उन्हें देश छोड़ना पड़ा. शेख हसीना सोमवार को भारत पहुंची थीं.

बांग्लादेश में हिंदुओं पर क्रूरता नहीं होनी चाहिए- बाबा रामदेव


योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, ‘बांग्लादेश में हिंदुओं पर कोई क्रूरता या अत्याचार नहीं होना चाहिए- चाहे वहां व्यापार करने वाले हिंदू हों, या वहां के हिंदू मंदिर हों, या वहां रहने वाले भारतीय हों. इसके लिए पूरे देश को एकजुट होना होगा. मुझे ये देखकर खुशी हो रही है कि पहली बार पूरा विपक्ष सरकार के साथ है और यही भारत की नीति होनी चाहिए. अन्यथा जिस तरह से दुनिया भर में इस्लामिक कट्टरवाद का विस्तार हो रहा है और जिस तरह से भारत का पड़ोस में इसने दस्तक दी है, ये देश के लिए खतरनाक हो सकता है. ये एकता आने वाले समय में भी बनी रहे, जो लोग आरक्षण, जाति, धार्मिक कट्टरता के नाम पर देश को बांटना चाहते हैं, ये ठीक नहीं है राजनीति मुद्दों पर केंद्रित होनी चाहिए.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.