Justin Trudeau ने क्यों ठुकराया ऑफर? प्लेन में खराबी के बाद भारत ने की थी 'Air India One' की पेशकश

जी 20 सम्मेलन में शामिल होने भारत आए जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) के विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी. इस वजह से वह रविवार को उड़ान नहीं भर सके थे.

Published date india.com Updated: September 12, 2023 10:32 PM IST
PM Modi Justin Trudeau
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कनाडा के PM जस्टिन ट्रूडो.

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) दो दिन की देरी से अपने देश रवाना हो गए हैं. जी 20 सम्मेलन में शामिल होने भारत आए ट्रूडो के विमान में तकनीकी खराबी आ गई थी. इस वजह से वह रविवार को उड़ान नहीं भर सके थे. इन सबके बीच खबर है कि कनाडा के प्रधानमंत्री के विमान में खराबी आने के बाद भारत ने उन्हें ‘Air India One’ से भेजने की पेशकश की थी. Zee News ने सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है.

जी न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया, ‘भारत ने कनाडा के PM को एयर इंडिया वन ऑफर किया था. हालांकि कनाडा के PM अपने विमान के ठीक होने का इंतजार करते रहे. कनाडा के पीएम को 10 सितंबर को ही वापस जाना था, लेकिन विमान में तकनीकी दिक्कत होने के कारण ट्रूडो उड़ान नहीं भर पाए थे. जस्टिन ट्रूडो आज अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ कनाडा वापस गए. उनके विमान ने करीब एक बजकर 10 मिनट पर उड़ान भरी. केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ट्रूडो को विदा करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थे.

छवि

केंद्रीय मंत्री ने एयरपोर्ट पर किया विदा

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और सरकार में मेरे सहयोगियों की ओर से, मैं कनाडा के माननीय प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को जी-20 सम्मेलन में उनकी उपस्थिति के लिए धन्यवाद देने के वास्ते आज हवाई अड्डे पर था और उन्हें तथा उनके प्रतिनिधिमंडल को सुरक्षित घर वापसी की शुभकामनाएं दीं.’ उद्यमिता, कौशल विकास, इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने ट्रूडो के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की. प्रधानमंत्री कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि विमान को उड़ान भरने की मंजूरी दे दी गई है.

ट्रूडो को रविवार को ही होना था रवाना

ट्रूडो और उनका प्रतिनिधिमंडल रविवार को जी-20 सम्मेलन के बाद दिल्ली से रवाना होने वाला था, लेकिन विमान में तकनीकी खराबी के कारण वे यहीं फंस गए. प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को कहा था कि कनाडाई सशस्त्र बल प्रतिनिधिमंडल की रवानगी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास जारी रखेंगे. उसने कहा था, ‘स्थिति के बारे में हम आपको नियमित रूप से अवगत कराते रहेंगे. उनकी नवीनतम जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर तक संभावित प्रस्थान की उम्मीद है.’

पहले भी आई हैं दिक्कतें

मालूम हो कि ऐसा पहली बार नहीं है जब एयरबस ने ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल के लिए समस्याएं पैदा की हैं. अक्टूबर 2016 में भी उनके प्लेन में कुछ समस्याएं आई थीं और उसे प्रधानमंत्री के साथ उड़ान भरने के आधे घंटे बाद ओटावा लौटना पड़ा था. उस समय वह कनाडा-यूरोपीय संघ व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए बेल्जियम जा रहे थे. दिसंबर 2019 में ट्रूडो को नाटो शिखर सम्मेलन में ले जाने के लिए एक बैकअप प्लेन का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन, उस प्लेन को भी लंदन में रोक दिया गया जब आरसीएएफ को उसके एक इंजन में समस्या का पता चला था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.