By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- India Hindi
- India Pakistan To Resume Talks On Indus Waters Treaty In Lahore This Week
सिंधु जल समझौते पर भारत और पाकिस्तान की नई सरकार के बीच बातचीत अगले हफ्ते, जानें क्या है विवाद
भारत के दल का नेतृत्व पीके सक्सेना करेंगे, वहीं पाक की तरफ से सैयद मेहर अली शाह को इसकी आयुक्त बनाया गया है.
नई दिल्ली: इस्लामाबाद: प्रधानमंत्री इमरान खान के कार्यभार संभालने के बाद पहली द्विपक्षीय वार्ता के तहत भारत और पाकिस्तान बुधवार को लाहौर में सिंधु जल संधि के विभिन्न आयामों पर फिर से अपनी बातचीत शुरू करेंगे. समाचार पत्र डॉन ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि भारत के सिंधु जल आयुक्त पीके सक्सेना के बुधवार को उनके पाकिस्तानी समकक्ष सैयद मेहर अली शाह के साथ दो दिवसीय बातचीत के लिए आज यहां पहुंचने की संभावना है. भारत-पाकिस्तान के स्थायी सिंधु आयोग की पिछली बैठक मार्च में नई दिल्ली में आयोजित की गयी थी. इस दौरान दोनों पक्षों ने 1960 की सिंधु जल संधि के तहत जल बहाव और इस्तेमाल किये जाने वाले पानी की मात्रा पर ब्यौरा साझा किया था.
पाकिस्तान: रेलमंत्री के कामकाज के रवैये पर सवाल उठाकर अधिकारी ने मांगी 730 दिन की पेड लीव
इमरान खान के 18 अगस्त को प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच यह पहली अधिकारिक वार्ता होगी. पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री बनने पर खान को लिखे पत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोनों देशों के बीच अच्छे पड़ोसियों के संबंध बनाने का भारत का संकल्प व्यक्त किया था. मोदी ने 30 जुलाई को फोन कर खान को उनकी पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ की जीत पर मुबारकबाद दी थी और उम्मीद व्यक्त की थी कि दोनों देश द्विपक्षीय संबंधों में एक नये अध्याय की शुरूआत करने के लिए काम करेंगे.
पाकिस्तान में जनता को महसूस होने लगी निजाम बदलने की आहट, 17 रुपये प्रति लीटर सस्ता होगा डीजल
पाकिस्तानी पक्ष 29-30 अगस्त को निर्धारित दो दिवसीय बातचीत के दौरान भारत द्वारा बनाई गयी दो जल संग्रहण और पनबिजली परियोजनाओं पर अपनी आपत्तियां फिर से दर्ज करा सकता है. अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान चेनाब नदी पर 1000 मेगावॉट पाकुल डुल और 48 मेगावॉट लोअर कलनई पनबिजली परियोजनाओं पर अपनी चिंताएं व्यक्त करेगा. अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्ष स्थायी सिंधु आयोग पर भविष्य में होने वाली बैठकों का कार्यक्रम और सिंधु आयुक्तों की टीमों के दौरों को भी निर्धारित करेंगे.
दाऊद इब्राहिम के बेटे के बाद छोटा शकील का इकलौता बेटा भी बना धर्मगुरु
उन्होंने कहा पाकिस्तान और भारत के जल आयुक्तों की साल में दो बैठकें होती हैं और परियोजना स्थलों की तकनीकी यात्राओं की व्यवस्था करनी होती है. हालांकि समयबद्ध बैठकों और यात्राओं को लेकर पाकिस्तान को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. दो दिवसीय बैठक में नदियों पर जलीय आंकड़ों को समय पर और सुचारू रूप से साझा करने के तौर-तरीकों और साधनों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है.
जनवरी 2016 के बाद से पाकिस्तान के आतंकवादी समूहों द्वारा भारतीय सेना के प्रतिष्ठानों पर हुए कई हमले के बाद हाल के वर्षों में भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में काफी गिरावट आई है. भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह इस्लामाबाद के साथ वार्ता नहीं करेगा क्योंकि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते. हालांकि अगले महीने यूएनजीए (यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली) के दौरान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने पाकिस्तानी समकक्ष शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात कर सकती हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें